Sunday, 18 September 2016

कैसे बनाते है एक फ्री में Blog सिर्फ 10 मिनट में

कैसे बनाते है एक फ्री में Blog सिर्फ 10 मिनट में

अपना एक personal blog होना बहुत अच्छा है, आपको जो अच्छा लगता है, जो चाहो वो दुनिया के साथ में शेयर कर सकते है. और अगर आप चाहो तो आप इस काम से पैसे भी कमा सकते है.

blog क्या हैं?

इस पोस्ट को पढने से पहले आपको पता होना चाहिए की blog किसे कहते है, अगर नहीं पता है तो यहाँ click करके यह पोस्ट पढ़े

लेकिन Blog बनाने से पहले किसका knowledge होना जरुरी है?

तो अगर आपको पता चल गया है की blog क्या होता है, तो अब बात आती है की इसे बनाते कैसे है?

Blog को आप बहुत आसन तरीके से बना सकते है, blog बनाते वक्त कोई किसी प्रकार का वेब डिजाइनिंग का knowledge होना जरुरी नहीं है क्योंकि blog केवल कुछ ही clicks के साथ 10 मिनट में बन जाता है. लेकिन अगर आपको blog के थीम के डिजाईन में एडिटिंग करनी है तो तब आपको HTML और CSS जैसे वेब डिजाइनिंग लैंग्वेज का knowledge होना जरुरी है.

हम इस पोस्ट में सीखेगे की Google के free Blogspot platform पर blog कैसे बनाते है. जो की हमेशा के लिए भी फ्री है, और साथ में इसको उपयोग में लेते वक्त आपको HTML और CSS का भी ज्ञान होना कोई जरुरी नहीं हैं. लेकिन काफी जगह टेम्पलेट या थीम एडिटिंग करते वक्त HTML और CSS की जरुरत पढ़ सकती है लेकिन इसकी जरुरत कब कैसे पढ़ती है यह आप Blogspot का प्रयोग करेगे तो ही पता चलेगा.

लेकिन शुरुआती तोर में आपको HTML और CSS का ज्ञान होना कोई जरुरी नहीं हैं.

और साथ में HTML और CSS सीखना भी कोई बड़ी बात नहीं हैं तो अगर आप यह भी Blogspot के प्रयोग के साथ सीखते है तो और भी अच्छा है.

तो कैसे बनाते है Blog?

वैसे तो मैं भरोसा करता हूँ वर्डप्रेस (WordPress) पर, जो Blogspot की तरह ही एक platform है जहा पर वेबसाइट और blog बनाये जाते है,

इस पोस्ट में मैंने Blogspot पर blog बनाने का ही पोस्ट इसलिए लिखा है क्योंकि Blogspot शुरुआत में काफी अच्छा है. सिखने के लिए भी और साथ में फ्री भी है.

Blogspot पर Blog बनाने से पहले ये बाते आपको जरुर पता होनी चाहिए

पहला: Blogspot प्लेटफार्म गूगल द्वारा जारी किया गया है. गूगल आपको फ्री में blogspot पर ब्लॉग्गिंग (Blogging) शुरू करने का अवसर देता है. जब आप अपने blogspot Blog में कोई भी पिक्चर, फोटो अपलोड करते है तो वो सब गूगल पिकासा में सेव रहती है. अब जैसे की पिकासा भी गूगल ने ही जरी किया है तो इसमें आपके सारे फोटो भी सेव और सिक्योर रहते हैं.

blog बनाने के steps

Step #1 blogspot में login करे

सबसे पहले Blogspot.Com पर जाये जिसमे गूगल account से login करे. अगर आपके पास गूगल account नहीं हैं तो बना ले.

पहली बार में blogspot में जाते वक्त अपनी प्रोफाइल बनाने के लिए बनाने के लिए 2 आप्शन शो होगे, Google Plus और blogspot profile. उस में से मैं आपको सलाह देता हु Google plus को choose करे.

जब आप लोग इन कर देते हैं, तब “New Blog” button पर click कीजिये,


या फिर यहाँ click करके भी उस page तक पहुच सकते है.

Step #2 अपने blog का नाम दे

आप अपने blog का को भी नाम दे सकते है, आपको blog किस subject कर बनाना है उस पर आधारित अपने blog का नाम रख सकते है,

और उसके बाद blog address रखे, उसमे आप कोई भी अपने blog का नाम ही address में डाले कई बार, पहले से किसी दुसरे user द्वारा वही address लिया हुआ होता है उस स्थिति में आप अपने address को थोडा बदल कर लिख सकते है.

अंत में आत है blog की theme, जिसे template कहा जाता हैं, उसे आप अपने subject से related कोई भी choose करे सकते है. और फिर “Create Blog!” पर click कर दीजिये.



अब आपका blog बन गया है यानी आपका blog live हो चूका हैं, जिसे आप address बार पर अपने blog का address डाल कर देख सकते है.


अब blog बनाने के बाद में क्या setting की जाती है वो भी आपको पता चाहिए, जिसमे लिए आप यहाँ click करके पढ़िए की ब्लॉग को बनाने के बाद में क्या setting की जाती है और क्या चीज पहले से पता होना जरुरी हैं.

Saturday, 2 January 2016

ब्लॉग में MP3 फाइल पोस्ट करने की एक बेहतरीन साईट

ब्लॉग में MP3 फाइल पोस्ट करने की एक बेहतरीन साईट

कल की पोस्ट में राजीव जी ने मुझ से ब्लॉग में  MP3 फाइल पोस्ट करने का तरीका पूछा आज की पोस्ट में मैं यही बताने जा रहा हु कि आप पोस्ट में MP3 फाइल केसे पोस्ट कर सकते है

अगर आप अपने ब्लॉग में MP3 फाइल पोस्ट करना चाहते हो तो तो आज मैं आपको एक बेतरीन साईट पर लेकर चलता हु जहा आप अपनी किसी भी फाइल को सेव रखने के साथ साथ अपने दोस्तों के साथ साझा भी कर सकते हो अगर आप अपने ब्लॉग में अपनी पसंद का कोई सोंग देना चाहते हो तो सबसे पहले आपको इस साईट पर जाकर अपना एकाउंट बनाना होगा इसके बाद निचे चित्र के अनुसार म्यूजिक पर क्लीक करने के बाद अपलोड पर क्लीक करके अपनी फाइल अपलोड कर ले 


अपलोड करने के बाद अपनी फाइल पर राईट क्लीक करने के बाद लिंक पर क्लीक करे जेसा निचे चित्र में दिखाया गया है 

लिंक पर क्लीक करने के बाद एक विंडो खुलेगी जिसमे म्यूजिक प्लेयर के साथ HTML कोड दिया होगा जेसा निचे चित्र में दिख रहा है 


इस HTML कोड को आप अपने ब्लॉग में पोस्ट कर सकते हो जेसे मेने करे है मैं बस एक ही गाना पोस्ट कर रहा हु वेसे आपको पसंद तो नहीं आएगा तब भी एक क्लीक करके सुन ही लेना ये साईट सच में बहुत काम की है एक बार रजिस्टर करके जरुर देखे 

Saturday, 19 December 2015

ब्लॉग, सोशल मीडिया और ब्लॉगमिंट से पैसा कमायें

ब्लॉग, सोशल मीडिया और ब्लॉगमिंट से पैसा कमायें

ब्लॉग, सोशल मीडिया और ब्लॉगमिंट से पैसा कमायें
By ROHIT KUMAR-  December 19, 2015
0
अगर आपके दिल में अपने ब्लॉग के लिए किसी स्पॉनसर्ड पोस्ट पाने का रास्ता खोज रहे हैं तो ट्विटर और ब्लॉगमिंट का गठजोड़ बहुत काम का साबित हो सकता है। ब्लॉगमिंट से पैसा कमाना आसान है, यह एक ऐसी सर्विस है जो आपको आपके ब्लॉग, ट्विटर खाते, यूटूब चैनेल या डिजिटल एजेंसी के द्वारा कमाई का मौका देता है।

ब्लॉगमिंट एक इंफ़्लूएंसर मार्केटिंग प्लेटफ़ॉर्म है, जो ब्लॉग पोस्ट या सोशल मीडिया पेज के माध्यम से पैसा कमाने का रास्ता उपलब्ध करवाता है।  जो लोग ब्लॉगिंग नहीं करते और यूटूब से पैसा कमा रहे हैं वो यूटूब और ब्लॉगमिंट के ज़रिए अतिरिक्त कमाई की जा सकती है।
Blogmint Discover Campaigns

यदि आपने पहले कभी ब्लॉगमिंट के बारे में नहीं सुना है तो यह पोस्ट आपके लिए ही है। आइए ब्लॉगमिंट से पैसा कमाने का रास्ता बताते हैं –

ब्लॉगमिंट से पैसा कमाना सीखें

ब्लॉगमिंट से पैसा न सिर्फ़ ब्लॉगर्स कमाते हैं बल्कि अधिक फ़ॉलोवर्स वाले सोशल मीडिया पेज के मालिकों को भी अच्छा कमाई का विकल्प उपलब्ध है। ब्लॉगमिंट के द्वारा कमाई करना बहुत आसान है, आज लाखों लोग ऐसा कर पा रहे हैं। आप भी उनमें से एक हो सकते हैं, अधिक जानकारी के लिए आगे पढ़ें…

ब्लॉगमिंट पर खाता बनाना

1. सबसे पहले ब्लॉगमिंट होम पेज पर जाइए और एक ब्लॉगर के तौर पर साइन अप कीजिए।
2. आप ब्लॉगर, वर्डप्रेस, यूटूब खाते के साथ अपने पर्सनल ईमेल से साइन अप कर सकते हैं।

ब्लॉगमिंट रजिस्ट्रेशन

3. अब बारी है अपनी प्रोफ़ाइल को भरने की। आप अपनी प्रोफ़ाइल में सही-सही जानकारी भरिए। क्योंकि यह आपको अपनी ब्लॉग पोस्ट, ट्विटर और यूटूब खाते से अधिक से अधिक पैसा कमाने का अच्छा देगा।

ब्लॉगमिंट प्रोफ़ाइल

4. प्रोफ़ाइल भरने के दूसरे चरण में सोशल मीडिया चैनेल, ब्लॉग और यूटूब चैनेल को कनेक्ट कर उसे मनीटाइज़ करना होगा। आपको मनचाही कीमत भर सकते हैं लेकिन उसे बड़ी ही समझदारी से भरें ताकि आपको आसानी स्पॉनसर्ड कंटेंट मिल सके।

ब्लॉगमिंट से पैसा कमायें

5. आपको सभी जानकारी बिल्कुल सही सही भरनी चाहिए ताकि आपकी प्रोफ़ाइल असली लगे और विज्ञापनदाता आपको कंटेंट प्रकाशित करने के लिए दे।

ब्लॉगमिंट पर पेड कैम्पेन देखना

ब्लॉगमिंट पर अपना पहला या फिर अगला पेड कैम्पेन पाने में आपको लम्बा समय लग सकता है। इसलिए थोड़ा धैर्य बनाये रखिए। आप ब्लॉगमिंट पर मौजूद सभी पेड कैम्पेन एक पेज पर देख सकते हैं। इसके लिए हेडर ( पेज के सबसे ऊपरी भाग ) में डिस्कवर कैम्पेंस बटन पर क्लिक करना होगा।

किसी भी कैम्पेन पर क्लिक करके उस कैम्पेन से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। कैम्पेन में भाग लेने या एप्लाई करने से पहले जानकारी लेना अच्छा रहता है ताकि आप उसे अच्छे से पूरा कर सकें।

Blogmint Discover Campaigns

कैम्पेन के लिए एप्लाई करने से पहले इन बातों का ध्यान दें

1. क्या वह कैम्पेन आपके ब्लॉग के लिए सही होगा?
2. अगर वह कोई ऑनलाइन टूल है तो क्या आप उसे एक्सेस कर सकते हैं?
3. क्या कैम्पेन पूरा करने के लिए किसी टेस्ट प्रोडक्ट की ज़रूरत है?
4. क्या आप उस कैम्पेन को सही से पूरा कर सकने में समर्थ हैं?

बहुत से कैम्पेन में उसका दाम पहले ही दिया रहता है जबकि अन्य कैम्पेन में आप मोल भाव (नेगोसियेशन) कर सकते हैं। मोल भाव वाली कैम्पन से अच्छा पैसा कमाने का मौका मिलता है।

ब्लॉगमिंट कमाई का अच्छा साधन क्यों माना जाता है?

ब्लॉगमिंट दोनों पक्षों के मध्य पारदर्शिता बनाये रखने का पूरा प्रयास करता है। इस प्लेटफ़ार्म ने पिछले कुछ सालों में अच्छी छवि बनायी है। जब आप इससे जुड़ते हैं तो यह आपके ब्लॉग को ब्लॉग स्कोर और सोशल पेज को सोशल स्कोर देता है। आप इन स्कोर को लगातार बढ़ा सकते हैं।

ब्लॉगमिंट के बारे में बहुत सी जानने योग्य बातें हैं जो फिर कभी किसी और पोस्ट में जानेंगे। आप हमसे अपने अनुभव शेअर करना न भूलें।