Thursday, 14 July 2016

बिना सॉफ्टवेयर पेन ड्राइव पर एेसे लगाएं पासवर्ड का ताला

बिना सॉफ्टवेयर पेन ड्राइव पर एेसे लगाएं पासवर्ड का ताला

बिना सॉफ्टवेयर पेन ड्राइव पर एेसे लगाएं पासवर्ड का ताला

रोहित कुमार

पेन ड्राइव में ऐसा कंटेंट सेव करके रखा जाता है जो महत्वपूर्ण होता है. साथ ही कोशिश की जाती है कि उसका डाटा किसी अनजान व्यक्ति के हाथ न लगे. अगर आप भी ऐसा ही चाहते हैं तो बिना किसी सॉफ्टेवयर की मदद लिए अपनी पेन ड्राइव पर पासवर्ड का सुरक्षा कवच लगा सकते हैं. वहीं फोन में बिना किसी सॉफ्टवेयर के फोल्डर भी छिपाया जा सकता है.

एेसे करें लॉक- कंप्यूटर या लैपटॉप में ‘स्टार्ट’ पर क्लिक करते हुए ‘कंप्यूटर पैनल’ में जाएं. यहां दाईं तरफ ऊपर की ओर ‘व्यू बाई’ लिखा मिलेगा, उस पर क्लिक करके ‘लार्ज आइकन’ का चुनाव करें. इसके बाद BitLocker Drive Encryption पर क्लिक करें. नई स्क्रीन खुलने के बाद उसमें कंप्यूटर से जुड़ी हुई ड्राइव दिखाई देंगी. इसमें ‘पेन ड्राइव’ का विकल्प भी होगा जिसके सामने bit locker लिखा मिलेगा, उस पर क्लिक करें.

इसके बाद नई विंडो स्क्रीन खुलेगी जिसमें पेन ड्राइव के लिए पासवर्ड टाइप करना होगा. इसके बाद उस स्क्रीन पर ‘नेक्स्ट’ का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक कर दें और आगे बढ़ें. अब स्क्रीन पर दो विकल्प आएंगे जिसमें से ऊपर की ओर save the password लिखा मिलेगा उसे चुनें. इससे पेन ड्राइव सुरक्षित हो जाएगी.

Monday, 4 January 2016

नेटवर्क केबल बनाने का आसान तरीका

नेटवर्क केबल बनाने का आसान तरीका

वर्तमान समय लैपटॉप, नेटबुक तथा पर्सनल कंप्यूटर का है और कई घरों में एकसे अधिक लैपटॉप तथा कंप्यूटर मौजूद है। ऐसे मे पीसी तथा लैपटॉप का डाटा परस्पर टंसफर करना है तो इसके लिए दोनो कंप्यूटर को एक ही नेटवर्क से जोडने के लिए इथरनेट स्विच अथवा रूटर की जरूरत पड़ती है अगर आपके पास में ब्रोडबेंड कनेक्सन है तो इसके लिए भी नेटवर्क केबल की जरुरत पड़ती है अगर आप इसे बजार से लेने जाओगे तो इसकी कीमत करीब दो हजार रूपए तक पड सकती है लेकिन यहां मै आपको ऐसी तरकीब बता रहा हु जिसमे 100 से 150 रूपए खर्च आएगा और आप उससे अपना नेट भी चला सकते हो और डाटा टंसफर भी कर पाओगे।

क्रॉस केबल के जरिए यह काम आसान किया जा सकता है। इसके लिए आप आरजे45 कनेक्टर, कैट्‌स5 इथरनेट केबल तथा आरजे45 क्रिम्पिंग टूल ले जिनके चित्र आपको निचे दिखाई दे रहे है।




इसके बाद कैट्‌स5 इथरनेट केबल को काटें और दोनो ओर से इसे ढाई सेंटीमीटर तक काट ले कैट्‌स5 इथरनेट केबल के चारों तारो को अलग अलग करें क्रॉस केबल के लिए कोई भी दो तार चाहिए इसलिए ब्लू तथा ऑरेंज कलर की वायर रखें और काट लें। अब उन्हे व्हाइट ऑरेज, ऑरेंज व्हाइट ब्लू ब्लू के क्रम में लगाकर सभी तारों को बराबर कर लें। आखिरी तार को अलग कर लें और आधा सेंटीमीटर का गैप रखें। शेष तीन तारो को आरजे45 कनेक्टर के 1,2,3, नंबर में कनेक्ट करे तथा आखरी वायर को भी आरजे45 कनेक्टर 6 नंबर से जोड़ दें और सावधानी से उसे कनेक्टर पर लगा दें। रंगो के हिसाब से ही तार लगाए। जैसे निचे चित्र मे दिख रहा है


कनेक्टर पर वायर ठीक तरह से लगाने के बाद कनेक्टर को जोड़ने के टूल को दबाएंगे तो आपको क्लिक की आवाज सुनाई देगी तो समझ लीजिए तार ठीक तरह से जुड गया है। दूसरी तरफ से तार जोड ने के लिए यही तरीका अपनाएं। इस समय कलर आर्डर होगा व्हाइट ब्लू ब्लू व्हाइट ऑरेंज ऑरेंज रहना चाहिए, अब तार को कंप्यूटर के इथरनेट पोर्ट से जोड ले।
मैं निचे उन दोनों केबलो के कलर कोड दे रहा हु जिसे देख कर आप बड़ी आसानी से नेटवर्क केबल बना सकते हो

ये पहली नंबर की वायर का कलर कोड है

RJ45 Pin #Wire Color
(T568A)Wire Diagram
(T568A)10Base-T Signal
100Base-TX Signal1000Base-T Signal1White/GreenTransmit+BI_DA+2GreenTransmit-BI_DA-3White/OrangeReceive+BI_DB+4BlueUnusedBI_DC+5White/BlueUnusedBI_DC-6OrangeReceive-BI_DB-7White/BrownUnusedBI_DD+8BrownUnusedBI_DD-
ये दूसरी नंबर की वायर का कलर कोड है

RJ45 Pin #Wire Color
(T568B)Wire Diagram
(T568B)10Base-T Signal
100Base-TX Signal1000Base-T Signal1White/OrangeTransmit+BI_DA+2OrangeTransmit-BI_DA-3White/GreenReceive+BI_DB+4BlueUnusedBI_DC+5White/BlueUnusedBI_DC-6GreenReceive-BI_DB-7White/BrownUnusedBI_DD+8BrownUnusedBI_DD-

केबल कंप्यूटर में लगाने के बाद आपका ब्रोडबेंड का कनेक्सन तो चल जायेगा लेकिन आपको दो या दो से ज्यादा कंप्यूटर को आपस में जोड़ना तो इसके लिए आपको दोनो कंप्यूटर में नेटवर्किग कार्ड प्रॉपर्टी सेक्शन में सेटिंग की जरूरत है। दोनो कंप्यूटर का नाम पहले बदल दें और इसके लिए डेस्कटॉप पर माई कंप्यूटर पर तथा प्रॉपर्टीज पर क्लिक कर कंप्यूटर का नाम टेब सिलेक्ट करें और चेंज बटन पर जाएं। दोनो पर अलग अलग नाम डालें। चेंज के लिए अप्लाई करने पर सिस्टम फास्ट हो जाएगा। रिस्टार्ट चुनें



और नेटवर्क सेक्शन मे जाकर इथरनेट कार्ड पर क्लिक कर प्रॉपर्टीज चुनें और इंटरनेट प्रोटोकॉल पर दो बार क्लिक करें। आईपी एड्‌ेस के लिए रेडियो बटन पर क्लिक करें। सेटिंग पूरी हो जाएगी। सेटिंग पूरी होने के बाद आपके कंप्यूटर नेटवर्क केबल से आपस में जुड़ जायेंगे

किसी भी सोफ्टवेयर की सीरियल नम्बर सर्च करने का बेहतरीन तरीका

किसी भी सोफ्टवेयर की सीरियल नम्बर सर्च करने का बेहतरीन तरीका

वेसे तो आप लोगो को बहुत सी साईट पता होगी जहा किसी भी सोफ्टवेयर का सीरियल नम्बर मिल जाता है लेकिन शायद आपको सीरियल नम्बर सर्च करने का वो तरीका नहीं पता होगा जो आज मैं आपको बताने वाला हु आप गूगल पर जाकर बहुत ही आसानी से किसी भी सोफ्टवेयर का सीरियल नम्बर सर्च कर सकते है


अगर आप किसी सोफ्टवेयर का सीरियल नम्बर पता करना चाहते हो तो आप गूगल पर जाकर "Software name" 94FBR लिखना होगा ऐसा लिखते ही आपके सामने उस सोफ्टवेयर का सीरियल नम्बर आ जायेगा जैसे आपको फोटोशोप 7 का सीरियल नम्बर चाहिए तो आपको गूगल पर जाकर"Photoshop 7" 94FBR ये लिखना होगा ऐसा लिखते ही आपके सामने फोटोशोप 7 का सीरियल नम्बर आ जायेगा तो देर किस बात की आप भी अपने सोफ्टवेयर का सीरियल नम्बर ऐसे ही सर्च करे 

फाइल खोजना

फाइल खोजना

अगर आपको कोई फाइल खोजना है तो कृपया उसके extention के साथ खोजे ( जैसे word की फाइल को खोजने के लिए *.doc, excel *.xls, acrobat *.pdf, power point *.ppt और *.exe for executable files! * की जगह फाइल का नाम लिखे ) ! अगर आप फाइल का नाम नही जानते है मगर उसके अन्द क्या लिखा है, ये पता है ,तो सर्च में ये आप्शन भी रहता की जिससे आप उस फाइल के अन्दर लिखे किसी लाइन को या शब्द को लिखकर भी खोज सकते है! ये प्रक्रिया थोड़ा समय लेती है मगर इसके परिणाम बहुत ही अच्छे रहते है !
और लुक इन आप्शन में किसी ड्राइव या फोल्डर या नेटवर्क का नाम डाले, जहाँ आपको लगता है
कि आपकी फाइल हो सकती है! इससे समय बचता है अगर आप पुरे कंप्यूटर में फाइल को खोजेंगे तो समय ज्यादा लगेगा !

Sunday, 3 January 2016

एक ऐसा सोफ्टवेयर जो आपकी हर हरकत पर नजर रखेगा और आपको पता भी नहीं चलेगा

एक ऐसा सोफ्टवेयर जो आपकी हर हरकत पर नजर रखेगा और आपको पता भी नहीं चलेगा

आज की पोस्ट पर अकसर आप अपने घर से बाहर रहते होंगे और आपके घर पर ना होने के कारण आपके कंप्यूटर पर आपके बच्चे या भाई बंधू पता नहीं क्या क्या करते होंगे कभी कभी आपका मन करता होगा की काश आपको पता चल जाता की अपनी गेर मोजुदगी में आपके कंप्यूटर पर क्या क्या हुवा है अगर सच में आप यह जानना चाहते हैं कि आपके पीछे आपके कंप्यूटर में क्या क्या होता है तो समझिए आपकी मुराद पूरी हो गई है वैज्ञानिकों ने ऐसा मोबाइल फोन एप्लिकेशन बनाया है, जो उनकी हर हरकत पर नजर रख सकता है  इसे ईफोन ट्रैकर का नाम दिया गया है यह चुपचाप टेक्स्ट मेसेज, कॉल इन्फर्मेशन, जीपीएस लोकेशन, खोली गईं वेबसाइट, जोड़े गए या सर्च किए गए फोन नंबर तक रिकॉर्ड कर लेता है यहां तक कि इस सोफ्टवेयर से डिलीट किए हुए ईमेल और टेक्स्ट मेसेज भी खोज कर निकाले जा सकते हैं।

यह एप्लिकेशन इसके बाद यह सारी जानकारी सीधे आपके पास ईमेल कर देगा। जिसे आप अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर पर पढ़ सकेंगे ये ऐसा सोफ्टवेयर है जो आपकी हर हरकत पर नजर रखेगा और आपको पता भी नहीं चलेगा ।
इस सोफ्टवेयर के बारे में ज्यादा जानकारी यहाँ क्लीक करे

विंडो को रिपेयर करने का बेहतरीन तरीका

विंडो को रिपेयर करने का बेहतरीन तरीका

कभी कभी कंप्यूटर में एंटी वायरस होने के बाद भी वायरस की वजह से आपकी विंडो में परेशानी आने लगती है उन परेशानी को दूर करने के लिए बहुत से लोगो अपने कंप्यूटर में विंडो दुबारा से लोड करते है जिसकी वजह से बहुत टाइम खराब होता है और सारे सोफ्टवेयर दुबारा से लोड करने होते है लेकिन जैसे मैंने पहले भी कहा है हर परेशानी का इलाज फोर्मेट करना नहीं होता विंडो में बहुत सी ऐसी ट्रिक होती है जिसका इस्तेमाल कर के हम बिना फोर्मेट करे भी अपनी विंडो को ठीक कर सकते है
आज मैं आपको ऐसी ही ट्रिक बताने वाला हु जिसे करने के लिए आपको किसी बूटेबल सीडी की जरूरत नहीं पड़ेगी  इस ट्रिक का इस्तेमाल आप तब ही करे जब आपको लगे की आपके कंप्यूटर में वायरस की वजह से कोई प्रोब्लम्ब आ गयी है चलो अप आपको वो ट्रिक बताता हु जो बिना बूटेबल सीडी के आपकी विंडो को तरोताजा कर देगी

सबसे पहले आप Start बटन पर क्लीक करे फिर Run में जाकर webfldrs.msi  टाईप करे जेसा आप निचे चित्र में देख रहे है

इसके बाद जो विंडो खुलेगी उसमे आपको Select Reinstall Mode सलेक्ट करना है जेसा निचे चित्र में दिखाया गया है

इसके बाद जो विंडो खुलेगी उसमे आपको बहुत सारे ओप्संश मिलेंगे आपको सारे ओप्संश पर क्लीक कर के OK बटन पर क्लीक करना है जेसा आप निचे देख रहे है

इसके बाद थोडा सा इंतजार करे आपका कंप्यूटर अपने आप रिस्टार्ट हो जायेगा और जब खुलेगा तो आपके कंप्यूटर की सारी परेशानी अपने आप दूर हो जाएगी !

नोट- इस ट्रिक का इस्तेमाल तभी करे जब आपको फोर्मेट के अलावा कोई और ओप्संश नजर ना आए और इस ट्रिक को करने से पहले अपने सी ड्राइव डाटा जरुर कॉपी कर ले 

गूगल क्रोम के कुछ रहस्य

गूगल क्रोम के कुछ रहस्य

अगर आप भी मेरी तरह गूगल क्रोम का इन्तेमल करते हो जो आज मैं गूगल क्रोम के कुछ रहस्य लिखने जा रहा हूँ. अरे बहुत ज्यादा मत सोचो. यह केवल क्रोम शॉर्टकट कुंजियों की सूची है. इन शॉर्टकट कुंजियों की मदद से आप और तेजी से एक आसान तरीका में अपने क्रोम ब्राउज़र का उपयोग कर सकते हो .

CTRL + SHIFT + N : automatically opens up a Chrome ‘incognito’ window which allows you to surf on a PC without leaving behind any digital footprints.

SHIFT + Escape: allows for fast access to Chrome’s task Manager utility that allows you to nix browser processes that have gone awry.

CTRL + SHIFT + T: will open recently closed browser tabs.

Ctrl+N – Open a new window
Ctrl+Shift+N – Open a new window in incognito mode
Press Ctrl,and click a link – Open link in a new tab
Press Shift, and click a link – Open link in a new window
Alt+F4 - Close current window
Ctrl+T - Open a new tab
Ctrl+Shift+T – Reopen the last tab you’ve closed. Google Chrome remembers the last 10 tabs you’ve closed.
Drag link to tab – Open link in specified tab
Drag link to space between tabs – Open link in a new tab in the specified position on the tab strip
Ctrl+1 through Ctrl+8 – Switch to the tab at the specified position number. The number you press represents a position on the tab strip.
Ctrl+9 – Switch to the last tab
Ctrl+Tab or Ctrl+PgDown – Switch to the next tab
Ctrl+Shift+Tab or Ctrl+PgUp – Switch to the previous tab
Ctrl+W or Ctrl+F4 – Close current tab or pop-up
Alt+Home – Open your homepage
Ctrl+O, then select file – Open a file from your computer in Google Chrome

Ctrl+P – Print your current page
F5 – Reload current page
Esc – Stop page loading
Ctrl+F5 or Shift+F5 – Reload current page, ignoring cached content
Press Alt, and click a link – Download link
Ctrl+F – Open find-in-page box
Ctrl+G or F3 – Find next match for your input in the find-in-page box
Ctrl+Shift+G or Shift+F3 – Find previous match for your input in the find-in-page box
Ctrl+U – View source
Drag link to bookmarks bar – Bookmark the link
Ctrl+D – Bookmark your current webpage
Ctrl++ – Make text larger
Ctrl+- – Make text smaller
Ctrl+0 – Return to normal text size

Ctrl+B – Toggle bookmarks bar on and off
Ctrl+H – View the History page
Ctrl+J – View the Downloads page

Shift+Escape – View the Task manager

किसी भी सोफ्टवेयर को हटाने का बेहतरीन तरीका

किसी भी सोफ्टवेयर को हटाने का बेहतरीन तरीका

अगर मैं आपसे पुछु कि अगर आपको अपने कंप्यूटर से कोई सोफ्टवेयर Uninstall करना हो तो आप किस जगह जाकर अपने सोफ्टवेयर हटाते है तो आप में से अधिकतर लोग ये ही बोलोगे कि कंट्रोल पैनल में जाकर हटाते है लेकिन आज मैं आपको वो सोफ्टवेयर दे रहा हु जिसे डालने के बाद आपको कंट्रोल पैनल में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी बस आप किसी भी प्रोग्राम के ऊपर राईट क्लीक करके उसे हटा सकते है जेसा आप निचे चित्र में देख रहे हो 


Uninstall पर क्लीक करने के बाद एक और विंडो खुलेगी जिसमे आपसे प्रोग्राम हटाने के बारे में पूछा जाएगा आप उसे यस कर दे जेसा निचे चित्र में दिखाया गया है 


ऐसा करते ही आपका कोई भी सोफ्टवेयर बस राईट क्लीक करते ही Uninstall हो जाएगा और आपको कंट्रोल पैनल में जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी अगर आप भी इस सोफ्टवेयर को डाउनलोड करना चाहते है तो यहाँ क्लीक करके वो सोफ्टवेयर डाउनलोड करे ये मात्र एक एमबी का टूल है जो आपके किसी भी सोफ्टवेयर को राईट क्लीक करते ही हटा देगा

आपके लैपटॉप के लिए बहुत ही काम की जानकारी

आपके लैपटॉप के लिए बहुत ही काम की जानकारी


दोस्तों आज मुझे आपके लैपटॉप के लिए बहुत ही काम की जानकारी मिली अगर आपके पास भी लैपटॉप है तो ये आपके भी बहुत काम आयेगी
लैपटॉप का इस्तेमाल करने वाले ज्यादातर लोग उसकी बैटरी लाइफ को लेकर परेशान रहते हैं। लैपटॉप की बैटरी एक बार पूरी तरह चार्ज होने के बाद दो-तीन घंटे तक ही चल पाती है। सफर के दौरान या किसी जरूरी प्रेजेंटेशन के समय अचानक लैपटॉप की बैटरी खत्म हो जाना बड़ी समस्या पैदा कर सकता है, खासकर तब जब आपके आसपास कोई पावर प्लग न हो। कुछ तरीके आजमाकर आप अपने लैपटॉप की बैटरी को ज्यादा समय तक इस्तेमाल करने के अलावा बैटरी को जल्दी खराब होने से भी बचा सकते हैं।

पावर मैनेजमेंट 
पावर मैनेजमेंट को एडजस्ट करके बिजली की खपत को कम-ज्यादा किया जा सकता है। लैपटॉप की स्क्रीन की चमक जितनी ज्यादा होगी, उतनी ही बिजली ज्यादा खर्च होगी। control panel में जाकर power ऑप्शंस के जरिए बैटरी के इस्तेमाल को कम-से-कम पर सेट कर दें। इससे आपकी स्क्रीन की चमक कुछ कम हो जाएगी, प्रोसेसर की स्पीड घटेगी और लैपटॉप इस्तेमाल न होने पर जल्दी-जल्दी स्लीप मोड़ में चला जाएगा। इससे आपके काम पर भी कोई असर नहीं पडे़गा।

हाइबरनेट 
काम न करते समय कंप्यूटर को Stand by मोड़ में रखने पर बिजली कम खर्च होती है। लेकिन अगर आपके लैपटॉप में हाइबरनेशन की सुविधा है, तो वह और भी ज्यादा बिजली बचाएगा। इसके लिए control panel में power ऑप्शन्स पर क्लिक करने के बाद खुले डायलॉग बॉक्स में hibernate टैब ढूंढें। अगर यह मौजूद है, तो उसे खोलकर enable hibernate बॉक्स पर टिक करें। अगर हाइबरनेट टैब न दिखे तो आपके लैपटॉप में यह व्यवस्था नहीं है।

पावर लीक 
अगर लैपटॉप के साथ फ्लैश ड्राइव, एक्सटर्नल हार्ड डिस्क और स्पीकर, वाई-फाई कार्ड आदि जुड़े हुए हैं, तो उन्हें हटा लें क्योंकि उन सबको जरूरत की बिजली लैपटॉप की बैटरी से ही मिलती है।

सीडी-डीवीडी 
लैपटॉप को बैटरी से चलाते समय सीडी और डीवीडी ड्राइव का इस्तेमाल कम-से-कम करें क्योंकि इस प्रोसेस में काफी बिजली खर्च होती है।

बैटरी चार्जिंग 
बैटरी को चार्ज करने के बाद लंबे समय तक बिना इस्तेमाल करे न छोड़ें। अगर बैटरी चार्ज की हुई है, तो लैपटॉप को कम-से-कम दो हफ्ते में एक बार जरूर इस्तेमाल करें। अगर लैपटॉप में लीथियन आयन बैटरी है तो उसे पूरी तरह डिस्चार्ज न करें। अगर आपकी बैटरी नॉन लीथियन आयन है तो उसे हर दो-तीन हफ्ते में पूरी तरह से डिस्चार्ज करने के बाद ही दोबारा चार्ज करें। लैपटॉप को लंबे समय तक इस्तेमाल न करने की हालत में नान लीथियन आयन बैटरी को पूरी तरह डिस्चार्ज करके रखें। आपकी बैटरी किस कैटिगरी की है, यह पता करने के लिए लैपटॉप का मैनुअल देखें।

रखें कूल-कूल
लैपटॉप को तेज धूप में या गर्मी वाली दूसरी जगह में न रखें। काम करते समय भी ध्यान रखें कि आपके आसपास का तापमान बहुत ज्यादा न हो क्योंकि वह जितना कम होगा, लैपटॉप उतना ही अच्छा काम करेगा। उसके अंदर हवा जाने के रास्ते बंद न हों, की-बोर्ड में रुकावट न हो इसका ध्यान रखें और समय-समय पर उन्हें साफ करते रहें।

इंटरनेट और सिस्टम की स्पीड बढ़ाने का बेहतरीन सोफ्टवेयर डाउनलोड करे

इंटरनेट और सिस्टम की स्पीड बढ़ाने का बेहतरीन सोफ्टवेयर डाउनलोड करे

मैं अपने ब्लॉग पर अक्सर ही ऐसे सोफ्टवेयर देता रहता हु जो आपके सिस्टम की स्पीड को कंट्रोल में रखते है आज भी मैं आपके लिए एक ऐसा ही सोफ्टवेयर लेकर आया हु जो आपके कंप्यूटर के साथ साथ आपके नेट की स्पीड को भी तेज करेगा इस सोफ्टवेयर में आपको बहुत से ऐसे टूल मिलेंगे जो आज से पहले आपको किसी और सोफ्टवेयर में नहीं मिले होंगे निचे दिए हुए चित्र में आप उन टूल को देख सकते हो


आप इस सोफ्टवेयर को एक बार अजमा कर जरुर देखे इस बेहतरीन सोफ्टवेयर को डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करे या आप यहाँ क्लीक करके भी इसे डाउनलोड कर सकते हो ये सोफ्टवेयर एक जिप फाइल में है उस फाइल को अनजिप करने पर आपसे एक पासवर्ड माँगा जायेगा उसका पासवर्ड www.hinditechguru.com है

Saturday, 2 January 2016

आप भी बनिए की-बोर्ड शॉर्टकट्स में एक्सपर्ट

आप भी बनिए की-बोर्ड शॉर्टकट्स में एक्सपर्ट


अगर आपसे कंप्यूटर पर माउस के बिना काम करने को कहा जाए तो आपका रिएक्शन क्या होगा? शायद यह कि कैसी अजीब बात कर रहे हो, क्या ऐसा भी पॉसिबल है? लेकिन विंडोज और दूसरे ऑपरेटिंग सिस्टम्स पर लगभग हर काम माउस के बिना भी किया जा सकता है। ऐसा होता है की-बोर्ड शॉर्टकट्स के जरिए, जो विंडोज, ऑफिस सॉफ्टवेयर या हार्डवेयर से जुड़े ज्यादातर काम पूरे कर सकते हैं। ये शॉर्टकट की-बोर्ड के दो या ज्यादा keys के कॉम्बिनेशन से बनते हैं, जैसे control + x यह शॉर्टकट किसी फाइल को cut करने के काम आता है। आप control +v (paste), control +z(undo)औरcontrol +c (copy) जैसे शॉर्टकट्स भी यूज करते होंगे। लेकिन ऐसे और भी बहुत से कॉम्बिनेशन हैं और सब हैं एक से बढ़कर एक :

आम लोगों को माउस का यूज करना आसान लगता है लेकिन जो लोग की-बोर्ड शॉर्टकट्स में एक्सपर्ट हैं, वे माउस को हाथ भी नहीं लगाना चाहते। ये काम की स्पीड बढ़ाने के साथ लंबे प्रोसेस को भी आसान बना देते हैं। कुछ शॉर्टकट ऐसे भी हैं, जिनमें की-बोर्ड के साथ माउस भी यूज होता है। विंडोज के ये शॉर्टकट बहुत आसान और उपयोगी हैं।

सिस्टम इन्फर्मेशन : अगर किसी ने अचानक आपसे सवाल किया कि आपके कंप्यूटर में कौन-सा CPU, कितनी RAM या कौन-सा ऑपरेटिंग सिस्टम है तो आप क्या करेंगे? शायद कंट्रोल पैनल में जाकर इन्फर्मेशन ढूंढेंगे। लेकिन यह इन्फर्मेशन WINDOWS + PAUSE/BREAK कीज दबाने पर झट से मिल सकती है। कीज का यह कॉम्बिनेशन SYSTEM PROPERTIES डायलॉग बॉक्स खोलता है, जिसमें ये सब इन्फर्मेशन मौजूद होती हैं। 

माई कंप्यूटर : WINDOWS KEY + E के जरिए आप बिना माउस क्लिक किए सीधे My Computer खोल सकते हैं। 

फाइल कॉपी : Control बटन दबाए रखते हुए किसी भी फाइल को माउस से ड्रैग करें। उसकी एक और कॉपी बन जाएगी। 

शॉर्टकट बनाएं : Control + Shift को दबाते हुए माउस से किसी भी प्रोग्राम, फाइल, फोल्डर, ड्राइव आदि को ड्रैग करें। शॉर्टकट हाजिर है।

सिस्टम लॉक : काम करते-करते अचानक कहीं जाना है तो बेहतर है Windows + L बटन दबाकर सिस्टम को लॉक करके जाएं। यह तभी काम करेगा जब कोई विंडो खुली हो और कंप्यूटर किसी पासवर्ड से खुलता हो। 

परमानेंट डिलीट : डिलीट की हुई फाइलें सिस्टम से पूरी तरह डिलीट नहीं होतीं बल्कि Recycle Bin में चली जाती हैं, जहां से उन्हें दोबारा लाया जा सकता है। अगर किसी फाइल को हमेशा के लिए डिलीट करना चाहते हैं तो Shift+ Delete कॉम्बिनेशन आजमाएं। 

राइट माउस क्लिक : अगर माउस को राइट क्लिक किए बिना उसका काम करना चाहते हैं तो Shift + F10 को आजमाएं। 

स्टार्ट मेन्यू : माउस को हाथ लगाए बिना स्टार्ट मेन्यू खोलने के लिए Control + EscPE का यूज करें। WINDOWS बटन दबाने से भी यही होता है। 

सीडी-डीवीडी : सीडी-डीवीडी ड्राइव में सीडी डालते समय Shift दबाकर डिस्क के अपने आप चल जाने के प्रोसेस को रोका जा सकता है। 

फाइल री-नेम : किसी फाइल या फोल्डर को Rename करने के लिए माउस को राइट क्लिक कर Rename कमांड दबाने की बजाय सिर्फ F2 दबाकर देखें। 

फाइल सर्च : किसी फाइल को ढूंढना चाहते हैं तो सिर्फ F3 को दबाकर सर्च विंडो खोलें। 

प्रॉपर्टीज : किसी फाइल, फोल्डर या ड्राइव आदि की Properties देखने के लिए Alt + Enter यूज करें। 

विंडोज मिनिमाइज : डेस्कटॉप पर बहुत सारे प्रोग्राम खुले हों तो सबको एक साथ मिनिमाइज करने के लिए Windows Key + M यूज करें। 

विंडोज मैक्सिमाइज : मिनिमाइज किए हुए सभी प्रोग्राम्स और फाइलों को मैक्सिमाइज करने के लिए Windows Key +shift+ M को आजमाएं। 

विंडोज नैविगेशन : डेस्कटॉप पर खुले कई सारे डॉक्युमेंट्स या प्रोग्राम्स में से किसी एक को सिलेक्ट करने के लिए Alt + Tab को बार-बार दबाकर देखें। 

प्रोग्राम बंद करें : किसी भी एक्टिव प्रोग्राम को बंद करने के लिए Alt + F4 को आजमाएं। 

डेस्कटॉप दिखाएं : किसी भी डॉक्युमेंट पर काम करते हुए अगर अचानक डेस्कटॉप पर जाने की जरूरत पड़ जाए तो सभी प्रोग्राम्स को एक-एक कर मिनिमाइज करने की बजाय Windows Key +D दबाएं। 

मल्टिपल सिलेक्ट : एक से ज्यादा फाइलों को Copy Move आदि करना हो तो उनकी सूची में पहली फाइल पर जाने के बाद Shift दबाएं और अब Arrow बटन दबाकर ऊपर-नीचे बढ़ते जाएं। दायरे में आने वाली सभी फाइलें सिलेक्ट हो जाएंगी। किसी डॉक्युमेंट में एक से ज्यादा लाइनों को सिलेक्ट करने के लिए भी Shift + Arrow को यूज कर सकते हैं। 

सबको सिलेक्ट करें : My Computer, Desktop या किसी भी फोल्डर में दिखने वाली सभी फाइलों को एक साथ सिलेक्ट करने के लिए Control + A दबाएं। उन्हें एक साथ Copy करने के लिए Control + C, Paste करने के लिए Control + V और Cut करने के लिए Control +X का यूज करें। किसी डॉक्युमेंट या वेब पेज में भी सारे टेक्स्ट को ष्टश्ाश्च4 करने के लिए इन्हीं की-बोर्ड कमांड्स का यूज किया जा सकता है। 

एड्रेस बार की सूची : माई कंप्यूटर या इंटरनेट एक्सप्लोरर में एड्रेस बार में मौजूद दस्तावेजों या वेब यूआरएल की सूची को खोलने के लिए F4 दबाएं। 

पेज रिफ्रेश : अगर My Computer, Desktop या Internet Explorer को Refresh करना चाहते हैं तो F5 दबाएं। 

टास्क बंद करें : किसी भी सॉफ्टवेयर में काम करते समय खुलने वाले डायलॉग बॉक्स (जैसे क्या आप वाकई यह फाइल डिलीट करना चाहते हैं?) को बंद करने और उसे कैंसल करने के लिए कैंसल बटन पर माउस क्लिक करने के बजाय Escape बटन दबाने से भी काम चल जाता है। इसी तरह, 'हां' में जवाब देने के लिए Enter बटन दबाना काफी है। 

मेन्यू खोलें : किसी भी सॉफ्टवेयर के मेन्यू में Alt बटन दबाने के बाद अंडरलाइन किए हुए अक्षरों (जैसे फाइल में एफ और एडिट में ई) पर क्लिक करने से वह मेन्यू खुल जाएगा। उसके बाद सब-मेन्यू में दिए गए बटन भी इसी तरह खोले जा सकते हैं। 

कंप्यूटर सर्च : अगर आप अपने नेटवर्क में मौजूद किसी खास कंप्यूटर को खोजना चाहते हैं तो Control+Windows Logo+F का यूज करें। कंप्यूटर सर्च पेज खुल जाएगा। 

प्रिंटआउट : ज्यादातर सॉफ्टवेयर्स में Control + P कीज दबाने पर प्रिंट आउट डायलॉग बॉक्स खुल जाता है। 

किसी डायलॉग बॉक्स में चेक-बॉक्स या रेडियो बटन को सिलेक्ट करने या सिलेक्शन हटाने के लिए Space Bar दबाकर देखें। 

अगर एक बार ये शॉर्टकट्स याद हो गए तो कंप्यूटर पर काम करना कहीं ज्यादा दिलचस्प और फास्ट हो जाएगा।