देखें: ये हैं साल 2016 के बेस्ट स्मार्टफोन, कीमत कम-फीचर्स में है दम
इस समय भारतीय स्मार्टफोन मार्केट काफी तेजी से फैल रहा है। मौजूदा समय में हर कीमत के फोन आपको मिल जाएंगे। ग्राहकों के लिए कई ऑप्शन्स हैं स्मार्टफोन खरीदने के। आइए, जानते हैं इस साल के सबसे अच्छे स्मार्टफोन के बारे में...
Galaxy S7 : फिलहाल यह स्मार्टफोन बाजार में नंबर-1 है। अगर आपको एंड्रॉयड पसंद है और बजट भी ठीक ठाक है तो इसे आप खरीद सकते हैं। इस फोन का डिजाइन एस6 सिरीज की तरह ही है। हां कुछ बदला है तो वो है इसका कैमरा। इस फोन में ‘Dual Pixel’ दिया गया है। जो कम लाइट में भी काफी शार्प और अच्छी फोटो ले सकता है। इसमें मोशन पनोरमा मोड भी दिया गया है जो काफी बेहतर काम करता है। 5.1 इंच क्वाड एचडी सुपर एमोलेड डिस्पले वाला ये फोन एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है। इसमें 4 जीबी की रैम दी गई है। इस फोन को दो वर्जन में लांच किया गया है एक 32 जीबी इंटरनल मेमोरी के साथ और दूसरा 64 जीबी की इंटरनल मेमोरी के साथ जिसे 200 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। ये फोन 3 डी ग्लास और मेटल से डिजाइन किया गया है।
Le Max 2: 5.7 इंच की 2K डिस्पले के साथ ये फोन मेटल यूनिबॉडी से बनाया गया है। इस फोन के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ये फोन 2.15 गीगाहर्ट्ज क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर से लैस है। ये फोन दो वेरिएंट में आता है एक 4 जीबी रैम के साथ और एक 6 जीबी रैम के साथ। एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो पर काम करने वाला ये फोन 3100 एमएएच की बैटरी से लैस है। फोटेग्राफी के लिए एफ/2.0 अपर्चर, पीडीएएफ और डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 21 एमपी का रियर कैमरा दिया गया है और 1080पी पर वीडियो रिकॉर्डिंग की क्षमता के साथ 8 एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा ये स्मार्टफोन यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट करता है।
LG G5: मेटल डिजाइन वाला एलजी- जी5 दिखने में काफी तगड़ा लगता है। इसकी 5.3 इंच की स्कीन गजब की खूबसूरत लगती है। 1440 x 2560 पिक्सल के रिसल्यूएशन वाली इसकी स्क्रीन, कॉर्निंग गोरिला ग्लास की प्रोटेक्शन के साथ आती है। इसका ओल्वेज ऑन डिस्प्ले, बैटरी भी बचाता है और काम के नोटिफिकेशन भी बताता है। एलजी- जी5, एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो और एलजी के अपने ऑप्टिमस यूएक्स 5.1 यूजर इंटरफेस के साथ आता है। तगड़ी प्रॉफार्मेंस लिए इसमें 2.15 जीएचजेड का स्नैपड्रैगन 820 ओक्टा कोर प्रोसेसर, 4 जीबी आरएएम के साथ दिया गया है। बढ़िया ग्राफिक्स के लिए एड्रीनो 530 जीपीयू है। एलजी जी5 की एक और खासियत इसमें दिया गया 16 मेगापिक्सेल कैमरा है, जो ड्यूल लेंस सेटअप के साथ आता है। एक 16 मेगापिक्सेल के इमेज सेंसर के साथ और दूसरा 8 मेगापिक्सेल के सेंसर के साथ। इसके अलावा इसके कैमरे में लेजर ऑटोफोकस, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन जैसे फीचर्स दिये गये है।
iPhone SE: एप्पल के शौकीन वैसे तो दुनिया भर में हैं, लेकिन भारत में इसका क्रेज लगातार बढ़ रहा है। एक तबका ऐसा भी है जो बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्टफोन पसंद नहीं करता। ऐसे में यह 4 इंच का नया iPhone उनके लिए बेहतरीन साबित होगा। परफॉर्मेंस और कैमरा क्वालिटी के मामले में यह iPhone 6S जैसा ही है।
Redmi Note 3: शाओमी का इस स्मार्टफोन को ऐतिहासिक कहा जा सकता है. क्योंकि इसकी कीमत सिर्फ 9,999 रुपये है और इसे देखकर लगेगा कि यह प्रीमियम फोन है। यह मेटल का फोन है और बिल्ड क्वालिटी भी जबरदस्त है। फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस इस स्मार्टफोन को लेने के लिए फ्लैश सेल का लोग जोरों से इंतजार करते रहे हैं। मतलब साफ है कि अगर आपका बजट 10 हजार का है, तो यह आपके लिए ऐतिहासिक डील से कम नहीं होगा।
HTC 10: एचटीसी कंपनी का एचटीसी-10 शानदार फोन है। इसकी कीमत 52990 रुपए हैं। ये सैमसंग गैलेक्सी एस-7, सोनी एक्सपीरिया एक्स को टक्कर दे रहा है।
Moto G Plus: बात मोटोरोला के स्मार्टफोन की हो तो भरोसा करना बनता है। Moto G भारत के सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन में से एक है। इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ पहले से काफी बेहतर कैमरा दिया गया है। कीमत भी कुछ ज्यादा नहीं है, और इसमें दिए गए स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 3GB रैम इसे पावरफुल भी बनाते हैं। 20,000 रुपये तक बजट है तो आपके लिए यह सबसे शानदार फोन है।
OPPO F1: ओप्पो एफ1 प्लस(कीमत 26,990 रुपए): ये फोन शानदार कैमरे से लैस है। सिर्फ सेल्फी प्रेमियों के लिए 16 एमपी का फ्रंट कैमरा है। इसमें 5.5 इंच की डिस्प्ले है, तो 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल मेमॉरी। फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल सिम सपोर्ट के साथ ये बेहतर ऑप्शन है।
OnePlus 3: वन प्लस एक नए फ्लैगशिप फोन वन प्लस थ्री के साथ बाजार में 27,999 रुपए की कीमत में वापस आ गया है। अपने पिछले स्मार्टफोन की तरह ही इस स्मार्टफोन में भी काफी आकर्षक फीचर्स हैं। साल 2014 में लॉन्च हुए वन प्लस वन और साल 2015 में लॉन्च हुए वन प्लस टू की तरह वन प्लस थ्री में भी 5.5 इंच की फुल एचडी स्क्रीन है। ऑक्सिजन ओएस और इसमें एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो वर्जन का इस्तेमाल किया गया है। यह कम दाम में सबसे दमदार स्पेसिफिकेशन देने वाली नंबर-1 कंपनी है। ये हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट (दो कोर की स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज और दो कोर की 1.6 गीगाहर्ट्ज) से लैस है। इसके साथ ही 6 जीबी एलपीडीडीआर रैम दी गई है साथ ही ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू इंटिग्रेटेड भी दिया गया है। डुअल सिम सपोर्ट करने वाला Oneplus 3 फिंगरप्रिंट सेंसर से भी लैस है साथ ही इसमें अलर्ट स्लाइडर और कैपेसिटिव हार्डवेयर कीज भी दी गईं हैं। बेहतर फोटोग्राफी के लिए इसमें सोनी आईएमएक्स 298 सेंसर, एफ/2.0 अपर्चर, ओआईएस और ईआईएस और पीडीएएफ के साथ 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है।