Monday, 4 January 2016

एक से बढकर एक SMS साईट

एक से बढकर एक SMS साईट


क्या आपको भी SMS का शोक है मुझे तो बहुत शोक है SMS का रोज मेरे मोबाइल पर कम से कम 60, 70 SMS आ जाते होंगे अगर आपको भी SMS का शोक है तो ये पोस्ट आप ही के लिए है आज की पोस्ट में आपके लिए की एक से बढकर एक SMS साईट है जिन पर जा कर आप SMS भेज भी सकते हो और फ्री में रोज अपने मोबाइल पर SMS पा भी सकते हो तो देर किस बात की निचे आपके लिए एक से बढकर एक लिंक है बस क्लीक करे और जाये उन साईट पर और किसी को भी SMS भेजे

(http://smsindia.in) [Multisending, Hindi Language support, Scheduled SMS]

(http://smsti.in) [Without Ads 160 characters]

(http://Spicesms.com) (sms upto 130 character with ads)

(http://for-ever.us) Worldwide

(http://seasms.com) Worldwide [With Ad 130 characters]

(http://foosms.com) [With Ad 120 characters]

ये वो ३ ऍसी SMS साईट है जिन पर आप अपना नंबर रजिस्टर करने के बाद रोज फ्री में एक से बढकर एक SMS पा सकते हो और दोस्तों के मोबाइल पर भेज भी सकते हो तो अभी रजिस्टर करे अपने नंबर को

(http://www.smsgupshup.com) [140 characters]

(http://smslabs.in) (upto 146 characters)

(http://www.tagg.in) (upto 140 characters)

कुछ और SMS की साईट आपके लिए बस क्लीक करते जाये और खो जाये SMS की दुनिया में

(http://reachfree.in) [unlimited with ads, Upto 160 character support, Login required]

(http://www.paisafreesms.com) [unlimited with ads, Upto 120 character support, Login required]

(http://300sms.com) [unlimited with ads, Upto 300 character support, Login required]

(http://smsze.com) [unlimited with ads, Upto 148 character support, Login required]

(http://eezysms.com) [unlimited without ads, Upto 145 character support, Login required]

(http://freesmsmasti.com) [unlimited including ads, Upto 140 character, Login required]

(http://smsfame.com) (unlimited, No ads, upto 160 character, , Login required)

(http://mysmsindia.com) [unlimited including ads, Upto 124 character support, Login required]

(http://isms.ibibo.com) [unlimited including ads, Upto 125 character support, Login required]

(http://mycantos.com) [unlimited including ads, Upto 300 character support, Login required]

(http://smsloop.com) [unlimited including ads, Upto 100 character support, Login required]

(http://way2sms.com) [unlimited including ads, Upto 140 character support, Login required]

(http://Indyarocks.com) [unlimited including ads, Upto 140 character support, Login required]

(http://Smsseva.com) [unlimited, including ads, Upto 110 character support, Login required]

(http://freesms8.com) [unlimited, No ads, upto 160 character, Group sms included, Login required]

(http://oojji.com)
[unlimited, No ads, Upto 150 character support, Login required]

(http://sms7.in)
[50 sms per Day, with Ads, upto 440 character, Login required]

(http://fullonsms.com)(unlimited, No ads, upto 160 character, group sms included, Login required)

(http://160by2.com)
Worldwide (500sms per day, 100sms per number, with ads, upto 140 character, Login required)

(http://yo2sms.com) (100sms per day, without ads, upto 110 character, login required)

मोबाइल की AMR फाइल MP3 में बदले

मोबाइल की AMR फाइल MP3 में बदले


आज हर किसी के पास मल्टीमिडिया मोबाइल है और उनमे लगभग हर तरह की फाइल स्पोट करती है लेकिन जब हम किसी की आवाज रिकॉड करते है तो वो फाइल MP3 में न होकर AMR फोर्मेट में होती है जिसे कंप्यूटर में चलाने के लिए अलग से सोफ्टवेयर डालना होता है अब आपको AMR फाइल चलाने के लिए कोई सोफ्टवेयर डालने की कोई जरूरत नहीं है क्युकी मैं आपको ऐसा सोफ्टवेयर दे रहा हु जिसे डालने के बाद आप किसी भी AMR फाइल को MP3 में बदल सकते है या MP3 फाइल को AMR फाइल में बदल सकते है इस सोफ्टवेयर को डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करे 

मोबाइल के फीचरों के बारे में जानकारी

मोबाइल के फीचरों के बारे में जानकारी


आज मुझे नेट पर मोबाइल के बारे में कुछ ऐसी जानकारी मिली है जो शायद बहुत ही कम लोग जानते है वो ही जानकारी आज मैं आपको बता रहा हू जिस तेजी से आज मोबाइल फोन स्मार्ट होते जा रहें हैं उनके फीचर को समझना भी उतना ही मुश्किल होता जा रहा है। मोबाइल से ज्यादा उनके फीचरों के नाम मुश्किल होते हैं।

GPRS और GPS 
अक्सर लोग इन दोनों के नाम में कंफ्यूज होते हैं। जीपीआरएस का मतलब है 'जनरल पैकेट रेडियो सर्विस' यानी आपके मोबाइल पर इंटरनेट चेक करने की सुविधा। यह पहली हाई स्पीड डेटा सर्विस थी जो मोबाइल स्क्रीन के लिए थी, हालांकि अब आपके पास इससे फास्ट स्पीड वाले ऑप्शन हैं। इसमें आमतौर पर 56 से 114 केबीपीएस की डेटा डाउनलोड स्पीड मिलती है। वहीं जीपीएस का मतलब है 'ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम' यानी आपकी लोकेशन का पता लगाने वाला सिस्टम। इसकी मदद से मोबाइल पर मैप और नेविगेशन जैसी सुविधाएं मिलती हैं। 

A-GPS 
ए-जीपीएस यानी असिस्टेड जीपीएस। इससे लैस मोबाइल फोन ट्राएंग्युलेशन तकनीक से आपकी लोकेशन का पता लगाते हैं। ट्राएंग्युलेशन तकनीक में हैंडसेट आपकी लोकेशन के आसपास के तीन करीबी मोबाइल एरियल की मदद से सैटलाइट के जरिए 100 मीटर तक के दायरे में आपकी पोजिशन का पता लगाता है। इसकी स्पीड ज्यादा तेज और एकदम सही होती है। 

EDGE 
यह आपके नेटवर्क पर फास्ट इंटरनेट कनेक्टिविटी देता है। इसे 3 जी का विकल्प या उससे पहले की स्टेज कहा जा सकता है। आपके फोन पर अगर एज की सुविधा है तो वह आम जीपीआरएस के मुकाबले ज्यादा फास्ट इंटरनेट कनेक्टिविटी देगा। यूं भी कह सकते हैं कि एज 2.5 जी वाले मोबाइल हैंडसेट में मिलता है। 

HSDPA 
हाई स्पीड डाउनलोड पैकेट एक्सेस को आम भाषा में मोबाइल ब्रॉडबैंड भी कह सकते हैं। यह आपको 3 जी इनेबल्ड हैंडसेट में हाई स्पीड डाउनलोडिंग की सुविधा देता है। इसमें आपको 1.8, 3.6, 7.2 या 14.4 एमबीपीएस तक डेटा डाउनलोड की स्पीड मिल सकती है। इसी तरह हाई स्पीड अपलोड पैकेड एक्सेस से आपको ज्यादा स्पीड से डेटा अपलोड करने को मिलता है। 

WIDGET 
यह शब्द विंडो और गैजट को जोड़ कर बना है। ज्यादातर टच स्क्रीन फोन पर आपको यह फीचर मिलेगा। इसमें एक बटन (गैजट) आपकी स्क्रीन पर मिलता है जिसे टच करने से आप सीधे किसी वेबसाइट या फीचर को एक्सेस कर सकते हैं, यानी यह एक तरह का शॉर्ट कट है जो आपको मोबाइल की स्क्रीन का पर्सनलाइजेशन करने में मदद करता है। 

LED और XENON (जेनॉन) फ्लैश 
मोबाइल फोन पर 12 मेगापिक्सल तक के कैमरे आ गए हैं और कम लाइट में फोटो की क्वॉलिटी अच्छी हो इसके लिए इनमें फ्लैश भी है। इसमें फ्लैश के दो ऑप्शन मिलते हैं: एलईडी यानी लाइट एमिटिंग डायोड जिसकी खासियत है कि यह बैटरी की पावर कम खाता है लेकिन ज्यादा चमकदार रोशनी जेनॉन फ्लैश से मिलती है। इसकी काट में कुछ मोबाइल में आपको डबल एलईडी फ्लैश मिलेंगे, लेकिन जेनॉन के रिजल्ट ज्यादा बेहतर होते हैं। 

एक्सलरोमीटर 
यह फीचर आपको फुल टच स्क्रीन वाले स्मार्ट हैंडसेट में मिलेगा। यह आपके हैंडसेट का मूवमेंट समझता है और उसके हिसाब से स्क्रीन को रोटेट कर सकता है। अगर आप फोन को घुमा देते हैं तो यह स्क्रीन का लुक भी पोट्रेट मोड से लैंडस्केप मोड में ले आएगा। यानी अगर आपने फोन को लंबाई के हिसाब से पकड़ा है तो स्क्रीन उसी हिसाब से रहेगी, हैंडसेट को आपने 90 डिग्री के एंगल पर घुमा दिया तो स्क्रीन का लुक भी उसी हिसाब से बदल जाएगा। 

BLUE TOOTH 
यह आपको बिना तारों के गैजट्स के बीच कनेक्टिविटी बनाने में मदद करता है। मसलन आप फोन से ब्लू टूथ कनेक्टिविटी किए बिना तार के हैंडसेट या कार के ब्लू टूथ स्टीरियो के बीच डेटा या म्यूजिक ट्रांसफर कर सकते हैं। ब्लू टूथ में लेटेस्ट वर्जन 3.0 है जिसमें डेटा ट्रांसफर की स्पीड सबसे तेज लगभग 24 एमबीपीएस है। ब्लू टूथ 2.0 में यह स्पीड 3 एमबीपीएस तक और 1.2 वर्जन में एक एमबीपीएस तक होती है। 

VGA, QVGA और WVGA 
मोबाइल की स्क्रीन के डिस्प्ले को इन पैमानों पर पेश किया जाता है। वीजीए का मतलब है 'विडियो ग्राफिक एरे' जिसमें आपको 640 गुणा 480 पिक्सल का स्क्रीन डिस्प्ले मिलता है। ये बड़ी स्क्रीन के मोबाइल पर मिलता है। क्यू वीजीए यानी 'क्वॉर्टर वीजीए' में डिस्प्ले 240 गुणा 320 पिक्सल का होता है और आम हैंडसेट में यही मिलता है। डब्ल्यू वीजीए यानी 'वाइड वीजीए' ज्यादा बेहतर डिस्प्ले है जिसमें 800 गुणा 480 पिक्सल की चमक मिलती है। 

PUSH MAIL 
यह मोबाइल फोन पर ई-मेल एक्सेस करने का सबसे तेज तरीका है। इसमें एक सर्वर आपके ई-मेल अड्रेस से कनेक्ट रहता है और जैसे ही कोई ई-मेल आता है तो रीयल टाइम में उसे आपके फोन पर भी पेश कर देता है। यानी जैसे एसएमएस आने पर अलर्ट मिलता है उसी तरह ई-मेल आते ही आपको अलर्ट मिल जाएगा। आपको ई-मेल एक्सेस करने के लिए वेबसाइट पर बार-बार नहीं जाना पड़ेगा। ब्लैक बेरी के अलावा नोकिया मेसेजिंग सर्विस और देसी कंपनी एमवीएल ने इस तरह की सर्विस पेश की है। 

IMAGE STABILIZATION 
मोबाइल के कैमरे में यह फीचर आपको बिना ब्लर वाली तस्वीर खींचने में मदद करता है। इसके अलावा कैमरे का ऑटो फोकस का फीचर भी बेहतर पिक्चर लेने में मदद करता है और हिलती हुए ऑब्जेक्ट की तस्वीर को साफ खींचने में मदद करता है।

Friday, 1 January 2016

एक साल से ज्यादा मुफ्त में व्हाट्सएप उपयोग करने के लिए अपनाएं यह तरीका

एक साल से ज्यादा मुफ्त में व्हाट्सएप उपयोग करने के लिए अपनाएं यह तरीका

एक साल से ज्यादा मुफ्त में व्हाट्सएप उपयोग करने के लिए अपनाएं यह तरीका

By ROHIT KUMAR 

व्हाट्सप सेवा सिर्फ एक साल के लिए मुफ्त में उपलब्ध है। एक साल बाद इसका उपयोग करने के लिए आपको 55 रुपए चुकाने होते हैं। हालांकि साल भर के लिए यह शुल्क मामूली है लेकिन यदि आप यह भी चुकाना नहीं चाहते तो उसका भी उपाए है।

बगैर शुल्क चुकाए आप इस सेवा का उपयोग साल भर से ज्यादा कर सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको युक्ति लगानी होगी। व्हाट्सएप में विकल्प होता है नंबर बदलने का। अर्थात आप समान व्हाट्सएप को दूसरे नंबर से उपयोग कर सकते हैं।

नंबर बदलने के बावजूद व्हाट्सएप में उपलब्ध काॅन्टैक्ट और मीडिया फाइल इत्यादि भी वही रहेंगे। परंतु नंबर बदलने के कुछ देर उपरांत ही आपको फिर से अपने पुराने नंबर पर आ जाना है। अर्थात नंबर बदलने की प्रक्रिया को आपको दोहरानी है। एक बार पुराने नंबर से नए नंबर पर शिफ्ट करना है और फिर दोबारा नए नंबर से पुराने पर शिफ्ट कर लें। इस प्रक्रिया को पूरी करते ही मुफ्त में व्हाट्सएप उपयोग करने की अवधि बढ़ जाएगी।

व्हाट्सएप में नंबर बदलने का के लिए:

स्टेप 1: सबसे पहले आपको व्हाट्सएप की सेटिंग में जाना है।

स्टेप 2: सेटिंग में आपको अकांट और फिर चेंज नंबर का विकल्प मिलेगा।

स्टेप 3: चेंज नंबर को टच करते ही आपसे आपका पुराना नंबर जिस पर व्हाट्सएप का उपयोग कर रहे हैं मांगा जाएगा और इसके नीचे ही नए नंबर का विकल्प होगा। जिस पर आप आपको जाना है।

स्टेप 4: अब जब आप नया नंबर डालकर नेक्सट करते हैं तो व्हाट्सऐप को नए नंबर पर शिफ्ट करने का प्रक्रिया शुरू हो जाती है।

स्टेप 5: इस दौरान आपको एक वेरिफिकेशन कोड मांगा जाएगा यह कोड आपको नए नंबर पर भेजा जाएगा। एक दो प्रोसेस के बाद आपका व्हाट्सएप नए नंबर पर शिफ्ट हो जाएगा।

अब फिर से आपको यही प्रक्रिया दोहरानी है। परंतु याद रहे कि अब नए नंबर की जगह पुराना नंबर जिस पर आप पहले से व्हाट्सएप का उपयोग कर रहे थे उसे डालना है जबकि पुराने नंबर की जगह वह नंबर डालना है जिस पर आपने अभी शिफ्ट किया है। इस प्रक्रिया को पूरी करते ही मुफ्त में व्हाटसएप उपयोग की अवधि बढ़ जाएगी।

याद रहे कि इस दौरान नए सिम में उस नंबर का उपयोग करना है जो पहले व्हाट्सएप के लिए उपयोग न हुआ हो।

बेहतर सेल्फी के 11 स्मार्ट तरीके

बेहतर सेल्फी के 11 स्मार्ट तरीके

बेहतर सेल्फी के 11 स्मार्ट तरीके

By ROHIT KUMAR

Facebook shareTwitter shareShare on Google+Share on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद मोदी को हर जगह सेल्फी लेते देखा जा सकता है। आप भी अच्छी सेल्फी की कोशिश करते हैं लेकिन सफल नहीं हो पाते। बेहतर सेल्फी के लिए यह जरूरी नहीं है कि आपके फोन का सेल्फी कैमरा बेहद ताकतवर हो बल्कि जरूरी यह है कि आपको सेल्फी लेने का तरीका आता हो। आगे हमने ऐसे ही 10 नुस्खे सुझाए हैं जिनकी सहायता से आप साधारण कैमरे से भी बेहतर सेल्फी ले सकते हैं।

1. आॅटो सेटिंग: सेल्फी के समय कोशिश यही करें कि सभी सेटिंग बाईडिफाॅल्ट मोड पर हो। क्योंकि इसमें फोन आपके इतना करीब होता है कि लाइट और इफेक्ट अपकी तस्वीर को खराब कर सकते हैं। फ़ोन में सभी सेटिंग ऑटो पर रहना ही बाईडिफाॅल्ट मोड है।

2. रोशनी की स्थिती: सेल्फी लेते वक्त ध्यान रखें कि रोशनी सब्जेक्ट पर पड़े। सेल्फी में वह सब्जेक्ट आप हैं। इस स्थिति में तस्वीर बहुत साफ व स्पष्ट आएगी। हां, ज्यादा तेज रोशनी से भी बचने की कोशिश करें। यदि रोशनी उल्टी दिशा से आ रही है। अर्थात पीछे से आ रही है तो आप अपनी स्थिति को थोड़ बदल लें तो ज्यादा बेहतर होगा। सेल्फी के समय थोड़ा साइड पोज दे दें।

3. ग्रूप फोटोग्राफी से बचें: सेल्फी के समय इस बात की हमेशा कोशिश करें कि फोटोग्राफ में कम से कम लोग हों तभी फोटो बेहतर होगा। ग्रूप सेल्फी में अक्सर समस्या होती है। सामने से हर किसी को कवर करना मुश्किल हो जाता है।

4. कैमरा बटन से बचें: जब आप सेल्फी लेते हैं तो उस वक्त स्क्रीन पर दिए गए कैमरा बटन को टच करना काफी मुश्किल होता है और अक्सर फोटो हिलने का डर होता है। ऐसे में आप सेल्फ टाइमर का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा कई फोन में सेल्फ़ी के लिए चीज या हैलो बोलने का विकल्प होता है उसका भी आप उपयोग कर सकते हैं। अन्यथा कैमरा सेटिंग में जाकर वाॅल्यूम बटन को कैमरे के लिए सेट कर दें। इससे आपको बेहतर सेल्फी लेने में मदद मिलेगी।

5. थोड़ा तहजीब दिखाएं: कैमरा देखते ही आप तनकर खड़े हो जाते हैं। जबकि सेल्फी में आपको कैमरे के सामने थोड़ा नम्र होना पड़ेगा। सेल्फी के वक्त डिवाइस आपके काफी नजदीक होता है। ऐसे में आप कोशिश करें कि सिर को दाएं या बाएं थोड़ा झुकाकर तस्वीर लें। थोड़ा सिर को झुकाने और आराम से बैठने में सेल्फी के दौरान फोटो में आपका हाथ दिखाई नहीं देगा। इससे तस्वीर वास्तविक लगेगी।

6. साइड पोज: सेल्फी के दौरान अक्सर आप सामने से फोटोग्राफी करते हैं। इसके बजाए कोशिश करें कि आप थोड़ा साइड पोज दें। अर्थात फोटो दाईं या बाईं ओर से लें। इस दौरान थोड़ा मुश्करा दें तो तस्वीर और खिलकर आएगी।

7. स्क्रीन के बजाए कैमरा देखें: सेल्फी में यह शिकायत बहुत ज्यादा है कि फोटो में आप कहीं बाहर देख रहे होते हैं। इसका कारण यह होता है कि कैमरा स्क्रीन के ऊपर होता है और आप नजदीक से स्क्रीन को देखते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि स्क्रीन के ऊपर कैमरे में देखें। वहीं जब कभी साइड पोज से बाहर देखकर भी फोटोग्राफी करें तो भी बेहतर होगा।

8. रूल आॅफ थर्ड: आज कल ज्यादातर फोन में आॅटोफोकस है। मुख्य कैमरे के अलावा सेल्फी कैमरा भी आॅटोफोकस फीचर से लैस होता है। इस स्थिति में आप स्क्रीन पर टच कर सब्जेक्ट को फोकस करते हैं। आप सब्जेक्ट को फोकस के बीच में रखकर तस्वीर लेते हैं। ऐसे में फोटो तो ठीक आता है लेकिन जब कभी ऐसा लगता है कि बीच का चेहरा कुछ फुला हुआ है या थोड़ा अधिक उभर कर आ रहा है। ऐसी स्थिति में आप रूल आॅफ थर्ड का उपयोग कर सकते हैं। जब आप आॅटोफोकस करते हैं तो हरे रंग का एक बॉक्स दिखाई देता है आप सब्जेक्ट को हरे रंग के बाॅक्स के बिल्कुल बीच में न रखकर उसके किसी कोने पर आने दें। इससे फोटो बिल्कुल साफ व स्पष्ट आएगा और वास्तविक भी लगेगा। रूल आॅफ थर्ड फोटोग्राफी का बेहद ही पुराना नियम है।

9. जूम: सेल्फी के दौरान जितना हो सके जूम से बचें। क्योंकि आमतौर पर फोन में डिजिटल जूम होता है और यह हर बार जूम के साथ पिक्चर की क्वालिटी को खराब होती है। अगर जूम करना जरूरी है तो आप 2x या 4x तक का ही उपयोग करें।

10. ब्रस्ट मोड: अक्सर ऐसा देखा जाता है कि अच्छी खासी कोशिशों के बावजूद आप बेहतर सेल्फी नहीं ले पाते हैं। फोटोग्राफ हिल जाता है। ऐसे में आप ब्रस्ट मोड का सहारा ले सकते हैं। इस फीचर में फोन एक साथ ढेर सारी तस्वीरें ले लेता है और सैम्पलिंग से एक बेहतर तस्वीर आपके सामने पेश करता है। सेल्फी के लिए यह फीचर भी बड़े काम का है।

11. सेल्फी स्टीक: आज कल बाजार में सेल्फी स्टीक का बड़ा ही क्रेज है। यदि आप सेल्फी फोटो के बेहद शौकीन हैं तो इसका उपयोग कर सकते हैं। स्टीक की वहज से कैमरा आपसे थोड़ा दूर हो जाता है और आप बड़ी तस्वीर लेने में सक्षम होते हैं। कैमरा बटन स्टीक में ही उपलब्ध होता है।

5 समस्याएं और उनका निदान जिससे सबसे ज्यादा परेशान होते हैं एंडरॉयड फोन उपभोक्ता

5 समस्याएं और उनका निदान जिससे सबसे ज्यादा परेशान होते हैं एंडरॉयड फोन उपभोक्ता

5 समस्याएं और उनका निदान जिससे सबसे ज्यादा परेशान होते हैं एंडरॉयड फोन उपभोक्ता

By ROHIT KUMAR

कई मामलों में एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम दूसरे आॅपरेटिंग सिस्टम की अपेक्षा बेहतर है। एंडरॉयड फोन कम बजट में उपलब्ध हैं। उपयोग में आसान हैं। वहीं इनके लिए ढेर सारे एप्लिकेशन और गेम मुफ्त में उपलब्ध है। यही वजह है कि ज्यादातर लोग आज एंडरॉयड स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं। परंतु एंडरॉयड फोन के साथ कुछ समस्याएं भी हैं।

सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि ज्यादातर एंडरॉयड फोन में लगभग एक समान समस्याएं देखने को मिलती हैं। आगे हमने एंडरॉयड स्मार्टफोन की ऐसी ही पांच समस्याओं का जिक्र किया है जिनकी सबसे ज्यादा शिकायत मोबाइल उपभोक्ता करते हैं। इसके साथ ही हमने उनका निदान भी बताया है।

1. गूगल प्ले स्टोर क्रैश हो रहा है
एंडरॉयड फोन में यह समस्या सबसे आम है। अक्सर प्ले स्टोर से कोई एप्लिकेशन या गेम डाउनलोड करने के दौरान प्ले स्टोर ही ओपेन नहीं होता है और ओपेन होता भी है तो यह बार-बार क्रैश हो जाता है।

ऐसे में आप सबसे पहले फोन की सेटिंग में जाएं। वहां एप्लिकेशन का चुनाव करें और आॅल एप्स टैब में जाएं। इसमें नीचे की ओर स्क्रॉल करने पर गूगल सर्विस फ्रेमवर्क का विकल्प आएगा इसे क्लिक करें। यहां से डाटा को क्लिन कर दें।

वहीं इसी टैब में गूगल प्ले स्टोर का भी विकल्प दिखाई देगा। इसमें जाकर भी आप प्ले स्टोर से डाटा क्लिन करें। इससे आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा।

2. बार-बार हो रहा है हैंग
एंडरॉयड फोन की यह समस्या सबसे बड़ी है। फोन पुराना होने के साथ ही हैंग होना शुरू हो जाता है। परंतु कुछ उपाए हैं जिनसे आप हैंग होने की समस्या से निजात पा सकते हैं। फोन हैंग होने की समस्या का सबसे बड़ा कारण होता है इंटरनल मैमोरी भर जाना। ऐसे में आप अनचाहे डाटा को डीलीट करें और इसके साथ ही स्टोरेज से कैशे मैमोरी को डीलीट कर दें।

यह भी चेक करें कि कोई फर्मवेयर अपडेट तो नहीं आया। हैंग होने का कारण फोन का पुराना सॉफ्टवेयर भी हो सकता है ऐसे में अगर अपडेट आया है तो तुरंत फोन को अपडेट करें।

3. धीमी इंटरनेट स्पीड
मोबाइल फोन में अक्सर आपको धीमे इंटरनेट स्पीड की शिकायत होती है। ज्यादातर यह नेटवर्क की समस्या से होती है लेकिन फोन की वजह से भी कई बार इंटरनेट स्पीड धीमी हो जाती है। ऐसे में आप इंटरनेट बूस्टर और ड्रॉयड आॅप्टिमाइजर जैसे एप्लिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही आप वायरस स्कैनर का भी सहारा ले सकते हैं। इंटरनेट ब्राउजिंग के दौरान वायरस आने का खतरा होता है और वायरस की वजह से भी इंरनेट धीमा हो जाता है। ऐसे में वायरस स्कैनर आपकी मदद करेगा। वहीं इंटरनल मैमारी से अनचाहे फाइलों के नष्ट करें। बेहतर इंटरनेट स्पीड के लिए अपने ब्राउजर को भी अपडेट रखना बेहद जरूरी है।

4. फोन गर्म हो रहा है
एंडरॉयड फोन को गर्म होने की शिकायत बहुत ज्यादा है। हालांकि आज जिस तरह से भारी—भरकम ग्राफिक्स और एप्लिकेशन का उपयोग हो रहा है। ऐसे में फोन थोड़े गर्म होते हैं लेकिन ज्यादा हो रहा है तो समस्या है। फोन गर्म होने का कारण पुराना सॉफ्टवेयर हो सकता है। वहीं एक साथ ढेर सारे एप्लिकेशन ओपेन करने से भी फोन में समस्या आ सकती है। आप अपने फोन का सॉफ्टवेयर देखें यदि अपडेट आया है तो तुरंत अपडेट करें। वहीं बैकग्राउंड में चल रहे एप्लिकेशन को बंद करने के लिए टास्क मैनेजर का भी उपयोग करें। पुरानी बैटरी होने की वजह से भी यह समस्या आ सकती है। फोन यदि ब्राउजिंग के दौरान गर्म हो रहा है तो ब्राउजर एपडेट के साथ आप सेटिंग में जाकर कंप्रेस डाटा को एक्टिव कर दें तो इससे भी थोड़ा फर्क पड़ेगा।

5. लोकेशन आॅन
एंडरॉयड फोन में कई एप्लिकेशन आपके लोकेशन की जानकारी मांगते हैं। कंपनियां एप्लिकेशन के माध्यम से आपकी स्थिति की जानकारी लेती हैं और उसी के अनुसार सूचनाएं मुहैया कराती हैं। परंतु आप नहीं चाहते कि कोई आपके लोकेशन की जानकारी ले तो इसे तुरंत आॅफ कर सकते हैं। लोकेशन सेवा आॅफ करने के लिए सबसे पहले आपको सेटिंग में जाएं, यहां लोकेशन का चुनाव करना है। यहीं लोकेशन को आॅफ करने का विकल्प दिखाई देगा।

परंतु याद रहे कि लोकेशन बंद करने का प्रभाव कई एप्लिकेशन पर पड़ेगा। यदि आप अपना लोकेशन हिस्ट्री देखना चाहते हैं तो लोकेशन में ही हिस्ट्री का विकल्प दिखाई देगा। उसके क्लिक करते ही आप देख सकते हैं। इसे आप ​डीलीट भी कर सकते हैं।