Thursday, 14 July 2016

बिना सॉफ्टवेयर पेन ड्राइव पर एेसे लगाएं पासवर्ड का ताला

बिना सॉफ्टवेयर पेन ड्राइव पर एेसे लगाएं पासवर्ड का ताला

बिना सॉफ्टवेयर पेन ड्राइव पर एेसे लगाएं पासवर्ड का ताला

रोहित कुमार

पेन ड्राइव में ऐसा कंटेंट सेव करके रखा जाता है जो महत्वपूर्ण होता है. साथ ही कोशिश की जाती है कि उसका डाटा किसी अनजान व्यक्ति के हाथ न लगे. अगर आप भी ऐसा ही चाहते हैं तो बिना किसी सॉफ्टेवयर की मदद लिए अपनी पेन ड्राइव पर पासवर्ड का सुरक्षा कवच लगा सकते हैं. वहीं फोन में बिना किसी सॉफ्टवेयर के फोल्डर भी छिपाया जा सकता है.

एेसे करें लॉक- कंप्यूटर या लैपटॉप में ‘स्टार्ट’ पर क्लिक करते हुए ‘कंप्यूटर पैनल’ में जाएं. यहां दाईं तरफ ऊपर की ओर ‘व्यू बाई’ लिखा मिलेगा, उस पर क्लिक करके ‘लार्ज आइकन’ का चुनाव करें. इसके बाद BitLocker Drive Encryption पर क्लिक करें. नई स्क्रीन खुलने के बाद उसमें कंप्यूटर से जुड़ी हुई ड्राइव दिखाई देंगी. इसमें ‘पेन ड्राइव’ का विकल्प भी होगा जिसके सामने bit locker लिखा मिलेगा, उस पर क्लिक करें.

इसके बाद नई विंडो स्क्रीन खुलेगी जिसमें पेन ड्राइव के लिए पासवर्ड टाइप करना होगा. इसके बाद उस स्क्रीन पर ‘नेक्स्ट’ का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक कर दें और आगे बढ़ें. अब स्क्रीन पर दो विकल्प आएंगे जिसमें से ऊपर की ओर save the password लिखा मिलेगा उसे चुनें. इससे पेन ड्राइव सुरक्षित हो जाएगी.

Wednesday, 13 July 2016

फेसबुक में सिमट गई जिंदगी टीनएज को भा गया फेसबुक...

फेसबुक में सिमट गई जिंदगी

टीनएज को भा गया फेसबुक...

फेसबुक में सिमट गई जिंदगी

टीनएज को भा गया फेसबुक...




थ्रीजी टेक्नोलॉजी व हाई स्पीड ब्रॉडबैंड के इस युग में हर कोईऑनलाइन रहना पसंद करता है। दफ्तर से लेकर कॉलेज कैंपस या फिर घर की चहारदीवारी, हाथों में मोबाइल व लैपटॉप पकड़कर हर कोई अपने दोस्तों से चैट करता नजर आता है। 

फेसबुक पर हर समय ऑनलाइन रहने से कॉलेज व दफ्तर जाने वाले युवाओं की दिनचर्या व्यस्त हो गई है। दिन भर दफ्तर में रहने के बावजूद शाम होते ही वे घर पर भी फेसबुक चलाने लगते हैं। जिससे न केवल उनका परिवार परेशान रहता है, अपितु वे रोजमर्रा के जरूरी काम भी नहीं कर पाते। वहीं छोटी उम्र के बच्चे भी फेसबुक पर व्यस्त होने से अपनी पढ़ाई पर सही ध्यान नहीं दे पाते। 

जो वक्त उन्हें अपनी पढ़ाई में लगाना चाहिए, उसकी जगह वे फेसबुक पर लड़कियों से फ्लर्ट करते नजर आते हैं। बच्चों व युवाओं द्वारा फेसबुक पर ज्यादा देर तक समय बिताने से समाज में विकृति पैदा हो रही है, जिससे न केवल उनका स्वयं का नुकसान हो रहा है, अपितु वे अपने परिवारों से दूर होते जा रहे हैं। 

युवा वर्ग मानता है कि हर किसी को अपना दोस्त बनाने का फेसबुक एक बेहतर जरिया है। जहां हम अपने विचारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं। मोबाइल पर कम कीमत में नेट रिचार्ज कराने से फेसबुक पर लगातार ऑनलाइन रहते हैं। फेसबुक से हमें हर वक्त लेटेस्ट जानकारी मिलती रहती है, साथ ही हमें दूसरों से जुड़कर अपनी बातें शेयर करने का मौका भी निरंतर मिलता रहता है। 

ND

वर्तमान में बदलते आईटी युग में थ्रीजी व हाईस्पीड मोबाइल टेक्नोलॉजी के आने से अब घर में ही पूरी दुनिया अपने इर्द-गिर्द दिखाई देती हैं। युवा मानते हैं कि किस फ्रेंड्स के कौन-से कमेंट कब आ जाएं, इसके लिए फेसबुक पर हर समय ऑनलाइन रहते हैं। बच्चे व युवा खासतौर से फेसबुक पर ऑनलाइन रहना पसंद करते हैं। लेकिन अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि वे अपने बच्चों को फेसबुक का सीमित उपयोग ही करने दें, ताकि वे इसका गलत उपयोग न कर सकें।

इस बदलते दौर में बच्चों व युवाओं पर तो फेसबुक का भूत इस कदर चढ़ गया है कि अब वे अपना हर दुख-दर्द व खुशी अपने फेसबुक फ्रेंड से शेयर कर रहे हैं। इससे न केवल उनकी पढ़ाई अपितु सामाजिक जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। जो बच्चे व युवा अभी तक सिर्फ पढ़ाई व अपने सहपाठियों को तवज्जो देते थे। वे अब फेसबुक पर ही दोस्ती करना पसंद कर रहे हैं। 

ऐसे में माता-पिता को अपने बच्चों को फेसबुक के फायदे व नुकसान से अवगत कराना चाहिए, ताकि बच्चों के भविष्य निर्माण में कहीं कोई चूक न हो जाए।

Saturday, 4 June 2016

क्या आप ताजा जानकारी के लिए गूगल सर्च करते हैं?

क्या आप ताजा जानकारी के लिए गूगल सर्च करते हैं?





नमस्कार मित्रों, जैसा की आप सब जानते हैं कि ज्यादातर सर्च इंजन पर कुछ दिनों या कुछ घंटों पहले तक कि ही जानकारी होती है, ओर आप ऐसी जानकारी के लिए गूगल कि मदद लेते हैं लेकिन गूगल ही सब कुछ नहीं है ,  कुछ वेबसाइटस् हैं, जो रियल टाइम सर्च में मदद करती है, जिनके बारे में मैं बताने जा रहा हूँ।

न.1 topsy.com

अगर आप दुनियाभर की खबरों,वीडियो ओर इमेज को सर्च करना चाहते हैं, तो टॉप्सी आपकी मदद कर सकता है। इसमें सर्च रिजल्ट्स को पिछले एक घंटे या एक दिन जैसी केटेगरी में बांटा गया है। यह 10 भाषाओँ में उपलब्ध है। खास बात ये है कि ये गूगल प्लस के ताजा अपडेट्स को भी शामिल करता है। इसके अलावा ट्विटर पर कि गयी ट्वीट्स को भी आप इस पर आसानी से सर्च कर सकते हैं।

न.2 rediff.com

अगर आप देश दुनिया कि इस वक्त घटित हो रही घटनाओं को सर्च करना चाहते हैं, तो आप रेडिफ रियल टाइम न्यूज सर्च इंजिन का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपको सर्च के लिए कीवर्ड्स का भी सुझाव देता है। इसके अलावा इसमें जैसे ही आप टाइप करने जाते हैं, वैसे ही न्यूज की खोज शुरू हो जाती है।

न.3 bing.com/social

बिंग ने ट्विटर के साथ समझोता किया है। इसके कारण इसकी सोशल सर्च काफी मजबूत है। अगर आप कोई कीवर्ड टाइप करते हैं, तो तुरंत ताजा ट्विटर अपडेट्स नजर आने लगती है। इसमें आप खास मुददों को अलग से हाईलाईट कर सकते हैं। आप चांहे तो सर्च को घंटों के हिसाब से भी बाँट सकते हैं। आप बिंग ट्वीट्स मैप्स कि मदद से दुनियां के अलग-अलग इलाकों से हुए ट्वीट्स के विषय में जान सकते हैं।

न.4 twazzup.com

किसी खबर के घटित होते ही आप तुरंत जानना चाहते हैं, तो आप ट्वाजअप पर जा सकते हैं। यह रियल टाइम न्यूज कि टैगलाइन के साथ सर्च कि सुविधा देता है। अगर आप इसमें कोई शब्द टाइप करते हैं, तो  उससे जुडी ट्वीट्स, न्यूज ओर लिंक आपके सामने कुछ ही पलों में आ जाते हैं।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी कमेन्ट के माध्यम से जरुर बताएं।

अगर आपको ये ब्लॉग पसंद आ रहा है तो अभी इसके सदस्य बने और फेसबुक पर ताजा अपडेट पाने के लिए ब्लॉग का फेसबुक फेन पेज  लाइक करें.. धन्यवाद।

आइये जानते हैं स्मार्टफोन सुरक्षित रखने की पांच टिप्स

आइये जानते हैं स्मार्टफोन सुरक्षित रखने की पांच टिप्स
रोहित कुमार :सभी लोगो को मेरा प्यार भरा नमस्कार। मेरी पिछली दोनों पोस्टो को
 अत्याधिक पसंद करने के लिए आप सभी का हार्दिक आभार। आज की पोस्ट में आपको
 जानकारी दूंगा, आइये जानते हैं स्मार्टकफोन
 सुरक्षित रखने की पांच टिप्स। अगर आप
अपने सभी ऑफीशियल काम स्मार्टफोन में करते
 हैं तो आपको अपने फोन की सुरक्षा के लिए कुछ कड़े इंतजाम करने चाहिए। मैं आपको 5
 ऐसी टिप्स देंगे जिससे आप अपने फोन को
सुरिक्षत रख सकते हैं।
1-पासकोड: अगर आप एंड्रायड फोन का प्रयोग कर रहे हैं तो स्मार्टफोन में पासकोड का प्रयोग करें, या फिर लॉक स्क्रीन पैटर्न सेट करें। इससे फोन का डेटा सुरिक्षत रख सकते हैं।
2-वैरिफिकेशन: अपने गूगल एकाउंट और आईक्लाउड एकाउंट को सुरिक्षत रखने के लिए सेटिंग में जाकर टू स्टेप वैरिफिकेशन ऑप्शन ऑन करें। इससे आपका आईक्लाउड स्टोरेज एकाउंट भी सेफ रहे।गा
3-जेलब्रेकिंग: इसकी मदद से आप फोन के सॉफ्टवेयर को अपनी तरह से सेट कर सकते हैं ये बिलकुल ऐसा ही जैसे किसी बाइक को मॉडीफाइ कर दें।
4-एप्लीकेशन: एप्लीकेशन इंस्टॉल करते समय सावधान रहें गूगल प्ले में एंड्रायड एप्लीकेशनों का ढेर लगा हुआ है लेकिन गूगल प्ले के अलावा ऑनलाइन कई फ्री एंड्रायड एप्लीकेशनें भी रहती है जिन्हें भूल कर भी डाउनलोड न करें। कोशिश करें कि एप्लीकेशन स्टोर से ही अलग से डाउनलोड कर इस्तेमाल करें, इससे सुरक्षा बढ़ती है।
5-ब्राउजर: जहां तक हो सके एप्लीकेशन का प्रयोग करें अगर आप अपने मोबाइल से बैंक से जुड़ा कोई काम कर रहे हैं या फिर शेयर मार्केट से जुड़े काम करते हैं तो इसके लिए मोबाइल ब्राउजर की जगह एप्लीकेशन का प्रयोग करें इसके लिए एप्लीकेशन स्टोर में जाकर एप्लीकेशन पहले डाउनलोड कर लें।

Thursday, 25 February 2016

विंडो एक्सपी डालने की जानकारी

विंडो एक्सपी डालने की जानकारी

अकसर कई लोगो को कंप्यूटर फॉर्मेट करना करना नही आता आज की पोस्ट उन लोगो के लिए ही है जिन्हे कंप्यूटर फॉर्मेट करना नही आता पर कंप्यूटर फॉर्मेट करने से पहले आपके पास विंडो एक्सपी की बुटेबल सीडी और कंप्यूटर के डइवर की सीडी होना जरूरी है।
अपने कंप्यूटर की सीडी डइव मे एक्सपी की बुटेबल सीडी डाल दें। कंप्यूटर को रीस्टार्ट करें और जेसे ही वह स्टार्ट हो जो कीबोर्ड से एफ१० या डीलीट की दबाएं। इसके बाद बूट आर्डर मेन्यू मे जाकर सीडी रोम को सलेक्ट करें। जिससे कंप्यूटर खुलने के बाद सीधे आपके सीडी रोम को ही रीड करें


ये सब करने के बाद जैसे ही आपका कंप्यूटर स्टार्ट होगा और सीडी रोम को रीड करेगा तो एक नीले रंग की स्क्रीन आपके सामने आ जाएगी। स्क्रीन के सबसे नीचे वाले पार्ट मे कई फाइल्स के नाम एक के बाद एक आते रहेंगे।


कुछ देर बाद आपके सामने वेलकम टू सेटअप स्क्रीन आएगी इसमे आपको तीन ऑप्शन नजर आएंगे। पहले ऑप्शन मे विंडोज को ओपन करने के लिए एंटर दबाएं, दूसरे ऑप्शन मे रिपेअर करने लिए आर दबाएं और तीसरे ऑप्शन मे बाहर आने के लिए एफ३ दबाएं लिखा होगा।


यहां एंटर दबाएं जिसके बाद विंडोज एक्सपी की स्क्रीन आएगी। इसके बाद एफ ८ दबाएं।


अब हार्डडिस्क का पार्टिशन दिखाई देगा आप जिस भी पार्टिशन पर विंडोज एक्सपी को इंस्टॉल करना चाहते है उसे सिलेक्ट करके एंटर दबाएं। अगली स्क्रीन पर आपको ४ पोजिशन मिलेंगी पहले से सिलेक्ट होगा। आप इसी पर एंटर दबा दें।


एक बार जब आप एंटर दबा देंगे तो वह डइव को फॉमेट कर देगा और सेटअप फाइल्स हार्ड डिस्क मे कॉपी हेना शुरू हो जायेंगी।


थेडी देर मे कंप्यूटर के रीस्टार्ट होने के बाद विंडोज एक्सपी ग्राफिकल इंटरफेस आएगी। फिर कुछ देर बाद आपको लेंग्वेज का ऑप्शन दिखेगा यहां आप नेक्स्ट पर क्लिक हर दें। इसके बाद पर्सनेलाइज्ड यूअर सॉफटवेयर स्क्रीन आएगी। यहां आप अपना नाम लिखे। ऑगेनाइजेशन का नाम खाली छोड़ दें। अब फिर से नेक्स्ट पर क्लिक करें जिसके बाद यूअर प्रोडक्ट का ऑप्शन आएगा। यहां सीडी के साथ मिली सीडी की को डाले नेक्स्ट दबाने पर कंप्यूटर नेम और एडमिनिस्ट्‌ेटर स्क्रीन आएगी। अब कंप्यूटर नाम डालने के बाद नेक्स्ट दबाने पर आपके सामने डेट और टाइम की सेटिंग का डायलॉग स्क्रीन आएगी। यहां अपने कंप्यूटर की डेट और टाइम सेट कर ले
अब नेक्स्ट दबाने पर विंडोज एक्सपी अपके नेटवर्क सॉफटवेयर को इंस्टॉल करने लगेगा। इसके बाद नेटवर्क सेटिंग स्क्रीन आपके सामने आ जाएगी। यहां आप डिफॉल्ट सेटिंग टिपीकल सेटिंग्स को ही सिलेक्ट रहने दें और नेक्स्ट ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद वर्कग्रुप कंप्यूटर डोमेन आएगा। यहां भी आप बिना कुछ चेंज किए नेक्स्ट दबाएं। इसके बाद विंडोज कई बची हुई फाइल्स को कॉपी करेगा।


अब कुछ देर बाद आपका कंप्यूटर रीस्टार्ट हो जाएगा जिसके बाद डिस्प्ले सेटिंग्स बॉक्स आएगा। यहां आप ओके दबाएं। हेल्प प्रोटेक्ट यूअर पीसी स्क्रीन मे हेल्प प्रोटेक्ट माई पीसी बाई टर्निग ऑप्शन को सिलेक्ट करें। नेक्स्ट बटन दबाएं इसके बाद चेकिंग द इंटरनेट कनेक्टिविटी स्क्रीन आएगी। यहां आप स्कीप को सलेक्ट करें। अब रेडी टू रजिस्टर विद माइक्रोसॉफ्ट स्क्रीन आ जाएगी। यहां आप नो नॉट एट दिस टाइम ऑप्शन को सिलेक्ट करें।


नेक्स्ट दबाने पर आपके सामने हू विल यूज दिस कंप्यूटर स्क्रीन आ जाएगी। यहां आप एक से लेकर पांच यूजर्स तक के नाम डाल सकते हैं। इसके बाद नेक्स्ट और अगली स्क्रीन पर फिनिश दबाएं।


आपके सामने विंडोज का डेस्कटॉप आ जाएगा। और आपकी विंडोज डल जाएगी। विंडोज डालने के बाद अपने कंप्यूटर की डइवर सीडी लगाए और अपनी जरूरत के हिसाब से अपने सॉ डाल ले अगर आपके पास विंडोज की सीडी नही है तो मै निचे एक लिंक दे रहा हू आप वहां से विंडोज की बुटेबल सीडी डाउनलोड कर ले
विंडो की बूटेबल सीडी डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करे

Monday, 15 February 2016

क्या विंडोज यूजर जानते हैं इन 10 शॉर्टकट्स के बारे में?

क्या विंडोज यूजर जानते हैं इन 10 शॉर्टकट्स के बारे में?

क्या विंडोज यूजर जानते हैं इन 10 शॉर्टकट्स के बारे में?
≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡
1. विंडो + L का इस्तेमाल: कंप्यूटर को लॉक करने का शॉर्टकट। पहले से इसके लिए कंट्रोल+ऑल्ट+डिलीट कीज का इस्तेमाल किया जाता रहा है।
.
2. शिफ्ट+डिलीट: किसी भी फाइल का सामग्री को हमेशा के लिए मिटाने का शॉर्टकट
.
3. विंडोज+M: कंप्यूटर पर खुले सभी फाइलों को एक साथ मिनिमाइज करने का शॉर्टकट
.
4. कंट्रोल+टैब : एक टैब से दूसरे टैब में स्विच करने का शॉर्टकट
.
5. कंट्रोल + कॉमा या फुलस्टॉप : इन कीज का इस्तेमाल कर तस्वीरों को क्लॉकवाइज रोटेट कर सकते हैं।
.
6. ऑल्ट+ D: ऑल्ट के साथ डी का इस्तेमाल करने पर आप सीधे ब्राइजर के एड्रेस बार पर पहुंच जाएंगे, जहां नए पटे को लिखा जाता है।
.
7. F2: एफ2 की का इस्तेमाल कर किसी भी फाइल को सीधे री-नेम कर सकते हैं।
.
8. कंट्रोल+E: अपने किसी भी ब्रॉउजर में सर्च बॉक्स ढूंधने का शॉर्टकट
.
9. विंडोज +/- : विंडोज के साथ प्लस या माइनस कीज का इस्तेमाल जूम-इन, जूम-ऑउट के लिए किया जाता है।
.
10. विंडोज +E : विंडोज के साथ E का इस्तेमाल कर आप सीधे माय कंप्यूटर फोल्डर को खोल सकते हैं।

Sunday, 14 February 2016

सेल्फ सर्विस पासवर्ड रीसेट

सेल्फ सर्विस पासवर्ड रीसेट

सेल्फ सर्विस पासवर्ड रीसेट

सेल्फ सर्विस पासवर्ड रीसेट ट्रिक्स का इस्तेमाल हम उस समय करते है जब सिक्योरिटी के लिए सेट किया हुआ पासवर्ड हम भूल जाते हैं या सिस्टम पासवर्ड एक्सेप्ट नहीं करता है। इस समस्या से निपटने के लिए या तो आपको प्रोफेश्नल हैकर की मदद लेनी पड़ती है या आम लोगों की तरह कम्प्यूटर फॉर्मेट करना होता है। लैपटॉप या डेस्कटॉप का पासवर्ड तोड़ने के कई तरीके होते हैं। अगर आप घर बैठे यह काम करना चाहते हैं तो इसके लिए तीन आसान तरीके हैं-

एडमिन का पासवर्ड तोड़ना

अब आती है बारी सबसे आसान ट्रिक की। अगर आपके कम्प्यूटर पर एडमिन का एंट्री लेवल पासवर्ड (कम्प्यूटर के बूट होते ही स्क्रीन पासवर्ड) सबसे आसान कुछ ट्रिक्स से तोड़ा जा सकता है। इसके लिए बस कुछ खास ट्रिक्स आजमानी पड़ेंगी।

सबसे पहले अगर आपका कम्प्यूटर लॉक हो गया हो तो उसे टास्क मैनेजर मोड पर ले जाएं।ऐसा करने के लिए “Ctrl+Alt+Delete” दबाना होगा। याद रहे डिलीट बटन को दो बार दबाएं।

अब जैसे ही यूजर नेम और पासवर्ड डालने का विकल्प स्क्रीन पर आएगा उसमें एडमिनिस्ट्रेटर (“Administrator” बिना कोटेशन के) अपने यूजर नेम की जगह लिखिए। याद रहे चाहें जो भी यूजर नेम हो जिस समय पासवर्ड को तोड़ने की बात हो सिर्फ “Administrator” का ही इस्तेमाल करें। इसके बाद पासवर्ड की फील्ड को खाली छोड़कर एंटर दबा दें। इससे तुरंत के लिए आपकी स्क्रीन खुल जाएगी। लेकिन अगर आपको पासवर्ड रीसेट करना है तो उसके लिए थोड़ी और मेहनत करनी पड़ेगी। पासवर्ड री-सेट करने के लिए “Start->Control Panel->User Accounts” पर जाएं। यहां आप अपना नया पासवर्ड सेट कर सकते हैं। याद रहे यह स्टेप विंडोज 7 में ही काम करेगा।

ओरिजनल विंडोज सीडी की मदद से

अगर आपके पास अपने कम्प्यूटर के ऑपरेटिंग सिस्टम की असली सीडी है (ओरिजनल विंडोज सीडी) तो आपका काम आसनी से हो सकता है।

अपने कम्प्यूटर को री-स्टार्ट कीजिए। अब विंडोज की सीडी को सिस्टम पर लगाईए। जैसे ही सिस्टम रीबूट होगा फिर से विंडोज इंस्टाल होने लगेगा।इसमें पासवर्ड री-सेट करने का विकल्प भी मिलेगा। अब अपना पासवर्ड री-सेट करके कम्प्यूटर को अनलॉक कर सकते हैं।

पासवर्ड हैकिंग सॉफ्टवेयर की मदद

इंटरनेट पर काम करते समय आपका सामना कई सारी परेशानियों से होता है। इन परेशानियों के हल के रूप में कई सारे सॉफ्टवेयर मुफ्त में उपलब्ध रहते हैं। यह होते हैं थर्ड पार्टी सॉफ्टवेयर इन्हें आसानी से डाउनलोड भी किया जा सकता है। थर्ड पार्टी सॉफ्टवेयर में कई ऐसे होते हैं जिनकी मदद से कम्प्यूटर का पासवर्ड तोड़ा जा सकता है। इसके लिए किसी दूसरे सिस्टम से हैकिंग सॉफ्टवेयर डाउनलोड कर किसी सीडी की मदद से अपने कम्प्यूटर पर चलाना होगा। ऐसा करने से पहले ध्यान में रखें की जिस भी सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करें वह किसी रजिस्टर्ड कंपनी का हो। नहीं तो कई बार वायरस भी आपके सिस्टम में आ सकता है।

Saturday, 23 January 2016

इस बार रिपब्लिक डे परेड में होगी अपनी झांकी, थीम- यंग गांधी फॉर यंग इंडिया

इस बार रिपब्लिक डे परेड में होगी अपनी झांकी, थीम- यंग गांधी फॉर यंग इंडिया

इस बार रिपब्लिक डे परेड में होगी अपनी झांकी, थीम- यंग गांधी फॉर यंग इंडिया

नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मौके पर हर साल आयोजित होनेवाली झांकियों की प्रदर्शनी में बिहार दो साल बाद शामिल होगा। खास बात यह है कि गुजराती वेशभूषा वाले महात्मा गांधी पर केंद्रित इस झांकी के सहारे बिहार को पुरस्कार  की उम्मीद है। निर्णायकों का पैनल झांकियों का मूल्यांकन कर श्रेणियों का निर्धारण करता है।
सूचना एवं जन संपर्क विभाग की देखरेख में झांकी का निर्माण हो रहा है। वैसे तो सभी राज्यों की झांकियां इसमें शामिल की जाती हैं। प्रदर्शन के दौरान झांकियां प्रधानमंत्री और दूसरे खास मेहमानों के सामने से गुजरती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के हैं। संयोग से बिहार की झांकी की थीम है-यंग गांधी फार यंग इंडिया। 1917 में महात्मा गांधी बिहार आए थे। वे नील के किसानों को ब्रिटिश शासन के अत्याचार से मुक्ति दिलाने के इरादे से आए थे। इसके लिए स्वतंत्रता सेनानियों और किसानों ने उनसे आग्रह किया था।
महात्मा गांधी को लोग बुजुर्ग अवस्था की वेषभूषा में देखते रहे हैं। लेकिन, बिहार की झांकी में उन्हें युवा और पारंपरिक गुजराती वेषभूषा में दिखाया जाएगा। संयोग से गांधी के प्रथम बिहार आगमन का सौ साल भी 2016 में ही पूरा होगा। फिल्म “शहर मसीहा नहीं’ के अभिनेता राजेन कुमार युवा गांधी की भूमिका में हैं।
नील के खेत में खड़े हैं गुजराती वेशभूषा में नौ फीट लंबे बापू
झांकियों की अधिकतम ऊंचाई 14 फीट निर्धारित है। इसमें गांधी के पोट्रेट की लंबाई नौ फीट रखी गई है। इसमें बापू नील की खेत में खड़े हैं। बापू को इसमें कई रूपों में दिखाने की कोशिश की गई है। यह दिखाया जाएगा कि किस तरह अंगेज चंपारण के किसानों पर कोड़े बरसाते थे। एक दृष्य में उन्हें चंपारण यात्रा के बारे में छपी खबरों को पढ़ते दिखाया गया है।
तत्कालीन स्वतंत्रता सेनानियों के साथ विमर्श के चित्र भी झांकी में शामिल किए जा रहे हैं। झांकी में भीतिहरवा के उस घर को भी चित्रित किया गया है, जिसमें गांधीजी पहली बार ठहरे थे।
झांकी की तैयारी के नोडल अफसर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि देश के दूसरे राज्याें की झांकियां आधुनिक भारत की तस्वीर पेश करती हैं। बिहार ने इसबार इतिहास को थीम के तौर पर चुना है। हम उम्मीद करते हैं कि विषय वस्तु की नवीनता के चलते बिहार की झांकी पुरस्कृत होगी। यंग गांधी फार यंग इंडिया थीम पर गीत भी है। इसे मशहूर लोकगायिका शारदा सिन्हा गाएंगी।