Wednesday, 7 December 2016

Contest For LGV20

Contest For LGV20
Hello Friend,
    I am Rohit Kumar, From Patna. Today write post for contest for #lgv20.  LG's most expensive phone has its work cut out for it. Not only did the Korean company unveil the V20 hours before Apple took the wraps off its iPhone 7and 7 Plus in September, the device is also hitting shelves after Google launched its superb pair of Pixelhandsets.


Most promising V20 features

Looking very good and performancevery well.
Soft tuch bright screen and good loking.
The V20 handset has been launched on 5th December in India with Dual rear camera at Rs. 54,999, It will officially available on the Amazon India Exclusively is scheduled for December 5th in New Delhi.

LG V20 Key Specifications

Display
5.7-inch (2560×1440 pixels) Quad HD IPS Quantum display at 513 ppi, 2.1-inch (160 x 1040 pixels) IPS Quantum Display at 513ppi

Dimensions
159.7 x 78.1 x 7.6mm and Weight: 173g

Processor
Quad-core Snapdragon 820 processor with Adreno 530 GPU

Memory
4GB LPDDR 3 RAM and 32GB & 64GB (UFS 2.0) internal memory and expandable memory up to 256GB with microSD

Operating System
Android 7.0 (Nougat)

Sensor
Fingerprint sensor

Camera (Back)
16MP rear camera with OIS 2.0, F1.8 aperture, dual-tone LED Flash, Laser AF, PDAF, CAF, 75-degree lens and 4K video recording AND 8MP secondary rear camera with f/2.4 aperture, 135-degree lens

Camera (Front)
5MP front camera with f/1.9 aperture, 120-degree wide-angle lens

Connectivity
4G LTE, dual-band WiFi 802.11 ac, Bluetooth 4.2 LE, GPS, NFC, USB Type-C, ESS SABRE ES9218 Quad DAC, B&O audio, High AOP Mic

Battery
3200mAh removable battery with Quick Charge 3.0

Color Availability
Silver and Pinkhttp://www.amazon.in/LG-LGH990DS-V20-Silver/dp/B01MZXEACC (b) http://www.lg.com/in/v20




The LG V20 Price in India at Rs. 60,000 MRP, but it will be retailed at Rs. 54,999. The company launched LG V20 in India on December 5th in New Delhi. It will soon available on the Amazon India Exclusively to buy online. For more details like sale, release, User Review, India release, etc. you can comment us and stay tuned to DLB Gadget to catch the live details.

Sunday, 18 September 2016

मुझे लड्डू दोनों हाथ चाहिये।

मुझे लड्डू दोनों हाथ चाहिये।
⁠⁠⁠मैं भारत का वोटर हूँ, मुझे लड्डू दोनों हाथ चाहिये।
बिजली मैं बचाऊँगा नहीं, बिजली बिल मुझे कम चाहिये,।
पेड़ मैं लगाऊँगा नहीं, मौसम मुझको नम चाहिये,।
शिकायत मैं करूँगा नहीं, कार्रवाई तुरंत चाहिये।
लेन-देन मैं कम न करूँ, भ्रष्टाचार का अंत चाहिये।
पढ़ने को मेहनत करी नहीं, नौकरी लालीपाॅप चाहिये,।
घर के बाहर से मतलब नहीं पर शहर मुझे साफ चाहिये।
काम करूँ न धेले भर का, वेतन लल्लनटाॅप चाहिये।
एक नेता कुछ बोल गया सो मुफ्त में पंद्रह लाख चाहिये,।
लाचारों से लाभ उठायें फिर भी ऊँची साख चाहिये।
लोन मिले बिल्कुल सस्ता, बचत पर ब्याज चढ़ा चाहिये,।
धर्म के नाम ख़ूनख़राबा ठीक पर देश धर्मनिरपेक्ष चाहिये।
जात आगे मेरी ही बढ़े पर देश सेक्यूलर चाहिये।
नेता मेरी ही जात का हो,पर देश तो आगे बढ़ा चाहिये।।
मैं भारत का वोटर हूँ मुझे लड्डू दोनों हाथ चाहिये।'

कैसे बनाते है एक फ्री में Blog सिर्फ 10 मिनट में

कैसे बनाते है एक फ्री में Blog सिर्फ 10 मिनट में

अपना एक personal blog होना बहुत अच्छा है, आपको जो अच्छा लगता है, जो चाहो वो दुनिया के साथ में शेयर कर सकते है. और अगर आप चाहो तो आप इस काम से पैसे भी कमा सकते है.

blog क्या हैं?

इस पोस्ट को पढने से पहले आपको पता होना चाहिए की blog किसे कहते है, अगर नहीं पता है तो यहाँ click करके यह पोस्ट पढ़े

लेकिन Blog बनाने से पहले किसका knowledge होना जरुरी है?

तो अगर आपको पता चल गया है की blog क्या होता है, तो अब बात आती है की इसे बनाते कैसे है?

Blog को आप बहुत आसन तरीके से बना सकते है, blog बनाते वक्त कोई किसी प्रकार का वेब डिजाइनिंग का knowledge होना जरुरी नहीं है क्योंकि blog केवल कुछ ही clicks के साथ 10 मिनट में बन जाता है. लेकिन अगर आपको blog के थीम के डिजाईन में एडिटिंग करनी है तो तब आपको HTML और CSS जैसे वेब डिजाइनिंग लैंग्वेज का knowledge होना जरुरी है.

हम इस पोस्ट में सीखेगे की Google के free Blogspot platform पर blog कैसे बनाते है. जो की हमेशा के लिए भी फ्री है, और साथ में इसको उपयोग में लेते वक्त आपको HTML और CSS का भी ज्ञान होना कोई जरुरी नहीं हैं. लेकिन काफी जगह टेम्पलेट या थीम एडिटिंग करते वक्त HTML और CSS की जरुरत पढ़ सकती है लेकिन इसकी जरुरत कब कैसे पढ़ती है यह आप Blogspot का प्रयोग करेगे तो ही पता चलेगा.

लेकिन शुरुआती तोर में आपको HTML और CSS का ज्ञान होना कोई जरुरी नहीं हैं.

और साथ में HTML और CSS सीखना भी कोई बड़ी बात नहीं हैं तो अगर आप यह भी Blogspot के प्रयोग के साथ सीखते है तो और भी अच्छा है.

तो कैसे बनाते है Blog?

वैसे तो मैं भरोसा करता हूँ वर्डप्रेस (WordPress) पर, जो Blogspot की तरह ही एक platform है जहा पर वेबसाइट और blog बनाये जाते है,

इस पोस्ट में मैंने Blogspot पर blog बनाने का ही पोस्ट इसलिए लिखा है क्योंकि Blogspot शुरुआत में काफी अच्छा है. सिखने के लिए भी और साथ में फ्री भी है.

Blogspot पर Blog बनाने से पहले ये बाते आपको जरुर पता होनी चाहिए

पहला: Blogspot प्लेटफार्म गूगल द्वारा जारी किया गया है. गूगल आपको फ्री में blogspot पर ब्लॉग्गिंग (Blogging) शुरू करने का अवसर देता है. जब आप अपने blogspot Blog में कोई भी पिक्चर, फोटो अपलोड करते है तो वो सब गूगल पिकासा में सेव रहती है. अब जैसे की पिकासा भी गूगल ने ही जरी किया है तो इसमें आपके सारे फोटो भी सेव और सिक्योर रहते हैं.

blog बनाने के steps

Step #1 blogspot में login करे

सबसे पहले Blogspot.Com पर जाये जिसमे गूगल account से login करे. अगर आपके पास गूगल account नहीं हैं तो बना ले.

पहली बार में blogspot में जाते वक्त अपनी प्रोफाइल बनाने के लिए बनाने के लिए 2 आप्शन शो होगे, Google Plus और blogspot profile. उस में से मैं आपको सलाह देता हु Google plus को choose करे.

जब आप लोग इन कर देते हैं, तब “New Blog” button पर click कीजिये,


या फिर यहाँ click करके भी उस page तक पहुच सकते है.

Step #2 अपने blog का नाम दे

आप अपने blog का को भी नाम दे सकते है, आपको blog किस subject कर बनाना है उस पर आधारित अपने blog का नाम रख सकते है,

और उसके बाद blog address रखे, उसमे आप कोई भी अपने blog का नाम ही address में डाले कई बार, पहले से किसी दुसरे user द्वारा वही address लिया हुआ होता है उस स्थिति में आप अपने address को थोडा बदल कर लिख सकते है.

अंत में आत है blog की theme, जिसे template कहा जाता हैं, उसे आप अपने subject से related कोई भी choose करे सकते है. और फिर “Create Blog!” पर click कर दीजिये.



अब आपका blog बन गया है यानी आपका blog live हो चूका हैं, जिसे आप address बार पर अपने blog का address डाल कर देख सकते है.


अब blog बनाने के बाद में क्या setting की जाती है वो भी आपको पता चाहिए, जिसमे लिए आप यहाँ click करके पढ़िए की ब्लॉग को बनाने के बाद में क्या setting की जाती है और क्या चीज पहले से पता होना जरुरी हैं.

Saturday, 17 September 2016

बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ अपनी आवाज़ में गाए गाने

बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ अपनी आवाज़ में गाए गाने
गायकी का शौक रखने वाले बहुत से लोग कई बार बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ गाना गाने की तमन्ना कर बैठते है। लेकिन म्यूजिकल स्टूडियो में जाकर गाना रिकॉर्ड करना हर किसी के बस की बात नही है। इसमें पैसे खर्च होने के साथ-साथ म्यूजिकल इंस्टूमेंट्स की अच्छी समझ होनी चाहिए । स्मार्टफोन और आईफोन यूजर चाहे तो बिना रूपये खर्च किये बिना भी म्यूजिकल इंस्टूमेंट्स के बिना बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ अपनी आवाज़ में MP3 गाना रिकॉर्ड कर सकते है।

1. Red Karaoke Sing & Record :-  एप में करीब 28 भाषाओ के पचास हजार से ज्यादा गानों का बैकग्राउंड म्यूजिक और उनके लिरिक्स दिये गये है। एप के जरिये रिकॉर्ड किया हुआ गाना म्यूजिक स्टूडियो में रिकॉर्ड किये गानों जैसा ही आनंद देता है।

2. Gaao Bollywood & Hindi Karaoke :- सबसे प्रसिद्द एप है , इसमें हिंदी के अलावा तमिल , बांग्ला, पंजाबी, भोजपुरी, कन्नड़ समेत कई  भाषाओ के गानों का म्यूजिक उपलब्ध है।

इस तरह के और भी कई एप स्मार्टफोन यूजर को म्यूजिक स्टूडियो में गाना रिकॉर्ड करने जैसी सुविधा देते है।

  • Khmer Karaoke
  • Karaoke Sing & Record
  • Sing Karaoke with Mykara
  • Musixmatch-Lyrics & Music
  • Singer Zone Bollywood Karaoke 
  • Mobile Karaoke - Sing & Record

जैसे कई शानदार एप्लीकेशन मुफ्त में उपलब्ध है।

Saturday, 27 August 2016

आ गया एंड्राइड 7.0 नोगा, जाने इस बार गूगल ने क्या खास परिवर्तन किये हैं?

1. अपडेट्स अब तेज़ और आसान हो जाएंगे

एंड्राइड के पुराने सभी संस्करणों में जब भी अपडेट्स आते थे तो अपडेट प्यूरा हो जाने पर यह आपके फ़ोन को रिबूट करता था। लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा नोगा में ये अप्डेट्स बैकग्राउंड में चलेंगे और आप क्रोम ओएस की तरह अपना फ़ोन भी अपडेट कर सकेंगे।

2. मल्टी विंडो मल्टीटास्किंग


यह एंड्राइड नोगा का बहुप्रतीक्षित और बहुचर्चित फीचर है। इस फीचर की मदद से आप अपने फ़ोन की स्क्रीन पर एक ही समय पर एक से ज्यादा एप्प खोल सकेंगे व उनका इस्तेमाल भी कर सकेंगें। इस फीचर की माँग यूज़र्स पिछले साल से ही कर रहें हैं।

3. पहले से कहीं बेहतर नोटिफिकेशन


एंड्राइड नोगा में आपको अपने नोटिफिकेशन्स पर क्लिक कर के एप्प खोलने की कोई जरुरत नहीं हैं। आप बस अपने नोटिफिकेशन पर रिप्लाई क्लिक कर के ही डायरेक्ट किसी भी संदेश या मेल का जवाब दे सकतें हैं। इसके साथ ही यदि किसी एप्प के एक से ज्यादा नोटिफिकेशन आ रहे है तो उनके भी आप सीधा नोटिफिकेशन सेंटर से ही देख सकतें हैं।

4. अब फ़ोन की बैटरी कम होगी खर्च


इसे गूगल का डोज़ प्रोजेक्ट कहा गया है। इस फीचर के अनुसार जब आपका फ़ोन आपकी जेब में होगा या उसकी स्क्रीन बंद होगी तो फ़ोन अपने एप्प्स के बैकग्राउंड में एक्टिव एप्प्स को बंद कर देगा, जिससे आपको और बेहतर पावर बैकअप मिल पायेगा। पुराने संस्करणों में यही बैकग्राउंड एप्प्स हर वक़्त फ़ोन की लोकेशन और संदेशों को बैकग्राउंड में एक्टिव रखतें हैं।

5. मोबाइल डेटा का भी खर्च होगा कम

नोगा में आप अगर कम मोबाइल डेटा इस्तेमाल करने वाले लोगों में से है या जिनके पास अनलिमिटेड इन्टरनेट नहीं है, के लिए और भी बेहतर है। इसके डेटा सेवर मोड को न करके आप अपने काम की एप्प्स तक अपने डेटा को सीमित कर सकतें हैं।

6. नए और ज्यादा रोचक अमोजी


72 नए अमोजी को जोड़ कर अब एंड्राइड 7.0 में कुल 1500 से ऊपर अमोजी हो चुके हैं। नए अमोजी ज्यादा जीवंत लग रहे हैं।

इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से भी नोगा बहुत महत्वपूर्ण मन जा रहा है। एंड्राइड सुरक्षा की दृष्टि से परमिशन कमांड्स को मजबूत करता जा रहा है। अब हर कोई एप्प आपके मेमोरी कार्ड में भी ताकझाँक नहीं कर सकती और ऐसा करने के लिए उस एप्प को यूजर से परमिशन लेनी पड़ेगी।

इन सभी फीचर्स के अलावा एंड्राइड ने दिव्यांग लोगों को ध्यान में रखते हुए अपनी एक्सीसिबिलिटी एप्प को और बेहतर बना दिया है।

Sunday, 17 July 2016

इन कारणों की वजह से हो सकता है आपका स्मार्टफोन डैमज

इन कारणों की वजह से हो सकता है आपका स्मार्टफोन डैमज

इन कारणों की वजह से हो सकता है आपका स्मार्टफोन डैम

जालंधर - स्मार्टफोन यूज करते समय कई बार थोड़ी सी लापरवाही से आपको सर्विस सेंटर के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। स्मार्टफोन यूज करते समय जानें-अनजानें में ऐसी गलतियां हो जाती हैं जिनसे आपका स्मार्टफोन डैमेज हो जाता है। आज हम आपको स्मार्टफोन डैमेज से जुडी ऐसी ही 5 लापरवाहियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिन पर ध्यान देकर आप अपने स्मार्टफोन लाइफ को और बढ़ा सकते हैं।  
1. फोन को चार्जिंग पर छोड़ देना -
कई बार आप रात में फोन को चार्जिंग पर लगाकर छोड़ देते हैं जो कि फोन के लिए बेहद ही खतरनाक है। क्योंकि रात में प्लगइन होने के कारण फोन ओवरहीट हो जाता है और ओवरहीट होने पर फोन को नुकसान होता है। जिससे फोन की बैटरी डैमेज हो सकती है। इसलिए फोन को प्लगइन छोड़ने के बजाय ध्यान रखें कि 100 प्रतिशत बैटरी होने पर चार्जिंग से हटा लें।
2. फोन का स्लिप होना -
स्मार्टफोन की सुरक्षा के लिए उस पर आप केस कवर का इस्तेमाल करते हैं ताकि वह गिरने पर टूटने से बच सकें। किंतु कई बार यह केस कवर ही फोन के गिरने का कारण बन जाता है। केस कवर लेते समय हम उसके डिजाइन व लुक पर अधिक ध्यान देते हैं। जबकि जरूरी यह है कि कवर की ग्रिप पर ध्यान दिया जाए। क्योंकि स्लिक कवर होने पर ​ग्रिप सहीं नहीं बन पाती और फोन हाथ में से अचानक फिसल जाता है जिस कारण वह टूट सकता है।
3. गीले हाथों से उपयोग -
कई बार जरूरी कॉल आने पर आप ​गीले हाथों से ही अपने फोन को उठा लेते हैं जिसके कारण फोन में पानी जाने की संभावना बन जाती है। ऐसे में आपकी छोटी सी लापरवाही फोन को पूरी तरह से डैमेज कर सकती है। यदि आप पानी से अपने फोन को नहीं बचा सकते तो बेहतर है कि आप पानी अवरोधक स्मार्टफोन का उपयोग करें।
4. 24/7 फोन का इस्तेमाल -
जिस प्रकार आप कुछ समय काम करने के बाद कंप्यूटर को आॅफ कर देते है। वैसे ही स्मार्टफोन को भी थोड़ा आराम देना जरूरी है। 24/7 फोन के इस्तेमाल से आपके स्मार्टफोन की बैटरी पर असर पड़ता ही है साथ ही यह स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। फोन के डैमेज से बचाने और लंबी लाइफ के लिए जरूरी है कि आप फोन को कुछ देर के लिए आॅफ कर दें। हो सके तो सोते वक्त रात को फोन आॅफ करके सोएं।

Thursday, 14 July 2016

प्राइवेसी के लिए खतरा हैं स्मार्टफोन फीचर्स

प्राइवेसी के लिए खतरा हैं स्मार्टफोन फीचर्स

प्राइवेसी के लिए खतरा हैं स्मार्टफोन फीचर्स

रोहित कुमार

स्मार्टफोन के माइक और कैमरा आपके लिए खतरा हो सकते हैं. कई लोग बताते हैं कि ये आपके बारे में आसानी से जानकारी देते रहते हैं. हो सकता है कि स्मार्टफोन के माइक और कैमरा आपकी बातें सुन रहे हों, आप कहां हैं उसके बारे में फोटो या जानकारी ले रहे हों.

कई लोग जो ऐप डाउनलोड करते हैं, उनसे ये सभी करने की इजाजत मांग ली जाती है. अलग अलग समय पर लोगों ने पाया कि उनके स्मार्टफोन को जो भी उनके बारे में जानकारी रही, वो उनके लिए हैरानी की बात है.

इस रिपोर्ट के अनुसार बीबीसी के रिपोर्टर को अपने दोस्त के एक दुर्घटना का शिकार होने के बारे में पता चला. थोड़ी ही देर में उस दोस्त के बारे में जानकारी, जहां दुर्घटना हुई थी उस जगह के बारे में भी जानकारी, रिपोर्टर को अपने गूगल के सर्च बॉक्स में मिली.

ऐसी दूसरी घटनाओं के बारे में भी लोगों ने बात की है और इस रिपोर्ट में लिखा है कि कैसे घर में देख रहे टेलीविजन शो के बारे में गूगल सर्च को पता चल सकता है.

आपके बिना जाने स्मार्टफोन का कैमरा आपकी फोटो लेकर भेज सकता है

फोर्ब्स मैगजीन की इस रिपोर्ट के अनुसार आपके बिना जाने स्मार्टफोन का कैमरा आपकी फोटो लेकर भेज सकता है. इस रिपोर्ट के अनुसार स्मार्टफोन का माइक आपकी बातें भी सुन सकता है.

ऐसी कई और घटनाओं के बारे में आप इंटरनेट पर पढ़ सकते हैं. लेकिन ये जरूरी है कि सावधानी बरतें ताकि बाद में परेशानी नहीं हो.

स्मार्टफोन के माइक्रोफोन को तो डिसएबल नहीं किया जा सकता है क्योंकि कॉल आने पर बात करने के लिए वो जरूरी है. लेकिन कैमरे पर कुछ चिपका कर उसे डिसएबल कर सकते हैं. और जब जरुरत हो तभी उसे हटाकर इस्तेमाल कर सकते हैं.

अपने स्मार्टफोन की सेटिंग में जाकर माइक्रोफोन में चेक कर लीजिए, किन ऐप को माइक्रोफोन के लिए इजाजत दी गयी है. अगर आपकी बातों तक पहुंचने की इजाजत बंद करनी है तो उसे ऑफ कर दीजिए.

देखें: ये हैं साल 2016 के बेस्ट स्मार्टफोन, कीमत कम-फीचर्स में है दम

देखें: ये हैं साल 2016 के बेस्ट स्मार्टफोन, कीमत कम-फीचर्स में है दम

देखें: ये हैं साल 2016 के बेस्ट स्मार्टफोन, कीमत कम-फीचर्स में है द

इस समय भारतीय स्मार्टफोन मार्केट काफी तेजी से फैल रहा है। मौजूदा समय में हर कीमत के फोन आपको मिल जाएंगे। ग्राहकों के लिए कई ऑप्शन्स हैं स्मार्टफोन खरीदने के। आइए, जानते हैं इस साल के सबसे अच्छे स्मार्टफोन के बारे में...
Galaxy S7 : फिलहाल यह स्मार्टफोन बाजार में नंबर-1 है। अगर आपको एंड्रॉयड पसंद है और बजट भी ठीक ठाक है तो इसे आप खरीद सकते हैं। इस फोन का डिजाइन एस6 सिरीज की तरह ही है। हां कुछ बदला है तो वो है इसका कैमरा। इस फोन में ‘Dual Pixel’ दिया गया है। जो कम लाइट में भी काफी शार्प और अच्छी फोटो ले सकता है। इसमें मोशन पनोरमा मोड भी दिया गया है जो काफी बेहतर काम करता है। 5.1 इंच क्वाड एचडी सुपर एमोलेड डिस्पले वाला ये फोन एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है। इसमें 4 जीबी की रैम दी गई है। इस फोन को दो वर्जन में लांच किया गया है एक 32 जीबी इंटरनल मेमोरी के साथ और दूसरा 64 जीबी की इंटरनल मेमोरी के साथ जिसे 200 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। ये फोन 3 डी ग्लास और मेटल से डिजाइन किया गया है।Le Max 2: 5.7 इंच की 2K डिस्पले के साथ ये फोन मेटल यूनिबॉडी से बनाया गया है। इस फोन के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ये फोन 2.15 गीगाहर्ट्ज क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर से लैस है। ये फोन दो वेरिएंट में आता है एक 4 जीबी रैम के साथ और एक 6 जीबी रैम के साथ। एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो पर काम करने वाला ये फोन 3100 एमएएच की बैटरी से लैस है। फोटेग्राफी के लिए एफ/2.0 अपर्चर, पीडीएएफ और डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 21 एमपी का रियर कैमरा दिया गया है और 1080पी पर वीडियो रिकॉर्डिंग की क्षमता के साथ 8 एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा ये स्मार्टफोन यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट करता है।LG G5: मेटल डिजाइन वाला एलजी- जी5 दिखने में काफी तगड़ा लगता है। इसकी 5.3 इंच की स्कीन गजब की खूबसूरत लगती है। 1440 x 2560 पिक्सल के रिसल्यूएशन वाली इसकी स्क्रीन, कॉर्निंग गोरिला ग्लास की प्रोटेक्शन के साथ आती है। इसका ओल्वेज ऑन डिस्प्ले, बैटरी भी बचाता है और काम के नोटिफिकेशन भी बताता है। एलजी- जी5, एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो और एलजी के अपने ऑप्टिमस यूएक्स 5.1 यूजर इंटरफेस के साथ आता है। तगड़ी प्रॉफार्मेंस लिए इसमें 2.15 जीएचजेड का स्नैपड्रैगन 820 ओक्टा कोर प्रोसेसर, 4 जीबी आरएएम के साथ दिया गया है। बढ़िया ग्राफिक्स के लिए एड्रीनो 530 जीपीयू है। एलजी जी5 की एक और खासियत इसमें दिया गया 16 मेगापिक्सेल कैमरा है, जो ड्यूल लेंस सेटअप के साथ आता है। एक 16 मेगापिक्सेल के इमेज सेंसर के साथ और दूसरा 8 मेगापिक्सेल के सेंसर के साथ। इसके अलावा इसके कैमरे में लेजर ऑटोफोकस, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन जैसे फीचर्स दिये गये है।iPhone SE: एप्पल के शौकीन वैसे तो दुनिया भर में हैं, लेकिन भारत में इसका क्रेज लगातार बढ़ रहा है। एक तबका ऐसा भी है जो बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्टफोन पसंद नहीं करता। ऐसे में यह 4 इंच का नया iPhone उनके लिए बेहतरीन साबित होगा। परफॉर्मेंस और कैमरा क्वालिटी के मामले में यह iPhone 6S जैसा ही है।Redmi Note 3: शाओमी का इस स्मार्टफोन को ऐतिहासिक कहा जा सकता है. क्योंकि इसकी कीमत सिर्फ 9,999 रुपये है और इसे देखकर लगेगा कि यह प्रीमियम फोन है। यह मेटल का फोन है और बिल्ड क्वालिटी भी जबरदस्त है। फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस इस स्मार्टफोन को लेने के लिए फ्लैश सेल का लोग जोरों से इंतजार करते रहे हैं। मतलब साफ है कि अगर आपका बजट 10 हजार का है, तो यह आपके लिए ऐतिहासिक डील से कम नहीं होगा।HTC 10: एचटीसी कंपनी का एचटीसी-10 शानदार फोन है। इसकी कीमत 52990 रुपए हैं। ये सैमसंग गैलेक्सी एस-7, सोनी एक्सपीरिया एक्स को टक्कर दे रहा है। Moto G Plus: बात मोटोरोला के स्मार्टफोन की हो तो भरोसा करना बनता है। Moto G भारत के सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन में से एक है। इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ पहले से काफी बेहतर कैमरा दिया गया है। कीमत भी कुछ ज्यादा नहीं है, और इसमें दिए गए स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 3GB रैम इसे पावरफुल भी बनाते हैं। 20,000 रुपये तक बजट है तो आपके लिए यह सबसे शानदार फोन है।OPPO F1: ओप्पो एफ1 प्लस(कीमत 26,990 रुपए): ये फोन शानदार कैमरे से लैस है। सिर्फ सेल्फी प्रेमियों के लिए 16 एमपी का फ्रंट कैमरा है। इसमें 5.5 इंच की डिस्प्ले है, तो 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल मेमॉरी। फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल सिम सपोर्ट के साथ ये बेहतर ऑप्शन है।OnePlus 3: वन प्लस एक नए फ्लैगशिप फोन वन प्लस थ्री के साथ बाजार में 27,999 रुपए की कीमत में वापस आ गया है। अपने पिछले स्मार्टफोन की तरह ही इस स्मार्टफोन में भी काफी आकर्षक फीचर्स हैं। साल 2014 में लॉन्च हुए वन प्लस वन और साल 2015 में लॉन्च हुए वन प्लस टू की तरह वन प्लस थ्री में भी 5.5 इंच की फुल एचडी स्क्रीन है। ऑक्सिजन ओएस और इसमें एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो वर्जन का इस्तेमाल किया गया है। यह कम दाम में सबसे दमदार स्पेसिफिकेशन देने वाली नंबर-1 कंपनी है। ये हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट (दो कोर की स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज और दो कोर की 1.6 गीगाहर्ट्ज) से लैस है। इसके साथ ही 6 जीबी एलपीडीडीआर रैम दी गई है साथ ही ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू इंटिग्रेटेड भी दिया गया है। डुअल सिम सपोर्ट करने वाला Oneplus 3 फिंगरप्रिंट सेंसर से भी लैस है साथ ही इसमें अलर्ट स्लाइडर और कैपेसिटिव हार्डवेयर कीज भी दी गईं हैं। बेहतर फोटोग्राफी के लिए इसमें सोनी आईएमएक्स 298 सेंसर, एफ/2.0 अपर्चर, ओआईएस और ईआईएस और पीडीएएफ के साथ 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है।