Saturday, 27 August 2016

आ गया एंड्राइड 7.0 नोगा, जाने इस बार गूगल ने क्या खास परिवर्तन किये हैं?

1. अपडेट्स अब तेज़ और आसान हो जाएंगे

एंड्राइड के पुराने सभी संस्करणों में जब भी अपडेट्स आते थे तो अपडेट प्यूरा हो जाने पर यह आपके फ़ोन को रिबूट करता था। लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा नोगा में ये अप्डेट्स बैकग्राउंड में चलेंगे और आप क्रोम ओएस की तरह अपना फ़ोन भी अपडेट कर सकेंगे।

2. मल्टी विंडो मल्टीटास्किंग


यह एंड्राइड नोगा का बहुप्रतीक्षित और बहुचर्चित फीचर है। इस फीचर की मदद से आप अपने फ़ोन की स्क्रीन पर एक ही समय पर एक से ज्यादा एप्प खोल सकेंगे व उनका इस्तेमाल भी कर सकेंगें। इस फीचर की माँग यूज़र्स पिछले साल से ही कर रहें हैं।

3. पहले से कहीं बेहतर नोटिफिकेशन


एंड्राइड नोगा में आपको अपने नोटिफिकेशन्स पर क्लिक कर के एप्प खोलने की कोई जरुरत नहीं हैं। आप बस अपने नोटिफिकेशन पर रिप्लाई क्लिक कर के ही डायरेक्ट किसी भी संदेश या मेल का जवाब दे सकतें हैं। इसके साथ ही यदि किसी एप्प के एक से ज्यादा नोटिफिकेशन आ रहे है तो उनके भी आप सीधा नोटिफिकेशन सेंटर से ही देख सकतें हैं।

4. अब फ़ोन की बैटरी कम होगी खर्च


इसे गूगल का डोज़ प्रोजेक्ट कहा गया है। इस फीचर के अनुसार जब आपका फ़ोन आपकी जेब में होगा या उसकी स्क्रीन बंद होगी तो फ़ोन अपने एप्प्स के बैकग्राउंड में एक्टिव एप्प्स को बंद कर देगा, जिससे आपको और बेहतर पावर बैकअप मिल पायेगा। पुराने संस्करणों में यही बैकग्राउंड एप्प्स हर वक़्त फ़ोन की लोकेशन और संदेशों को बैकग्राउंड में एक्टिव रखतें हैं।

5. मोबाइल डेटा का भी खर्च होगा कम

नोगा में आप अगर कम मोबाइल डेटा इस्तेमाल करने वाले लोगों में से है या जिनके पास अनलिमिटेड इन्टरनेट नहीं है, के लिए और भी बेहतर है। इसके डेटा सेवर मोड को न करके आप अपने काम की एप्प्स तक अपने डेटा को सीमित कर सकतें हैं।

6. नए और ज्यादा रोचक अमोजी


72 नए अमोजी को जोड़ कर अब एंड्राइड 7.0 में कुल 1500 से ऊपर अमोजी हो चुके हैं। नए अमोजी ज्यादा जीवंत लग रहे हैं।

इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से भी नोगा बहुत महत्वपूर्ण मन जा रहा है। एंड्राइड सुरक्षा की दृष्टि से परमिशन कमांड्स को मजबूत करता जा रहा है। अब हर कोई एप्प आपके मेमोरी कार्ड में भी ताकझाँक नहीं कर सकती और ऐसा करने के लिए उस एप्प को यूजर से परमिशन लेनी पड़ेगी।

इन सभी फीचर्स के अलावा एंड्राइड ने दिव्यांग लोगों को ध्यान में रखते हुए अपनी एक्सीसिबिलिटी एप्प को और बेहतर बना दिया है।

Share This
Previous Post
Next Post

Rohit Kumar is My Technical Page (YouTubeChannel) Head and Photographer. He is always motivated and passionate for his work and always try to give his best. He always try to learn new things.

0 टिप्पणियाँ:

1. हम आपसे टिप्पणी में सभ्य शब्दों के प्रयोग की अपेक्षा करते हैं।
2. हम आपसे लेख के बारे में वास्तविक राय की अपेक्षा करते हैं।
3. यदि आप विषय के अतिरिक्त कोई अन्य जानकारी चाहते हैं तो अपने प्रश्न ईमेल द्वारा पूछे - rohitksports@gmail.com