Sunday, 20 December 2015

इस एक तरीके से बनायें अपने कंप्यूटर को स्मार्ट कंप्यूटर

इस एक तरीके से बनायें अपने कंप्यूटर को स्मार्ट कंप्यूटर

मैं इसका इस्तेमाल काफी टाइम से कर रहा हूँ, शायद ये ट्रिक आपके भी काम आये इसके जरिये कंप्यूटर अपने आप बंद हो जाता है।
मैं कई बार इन्टरनेट से फाइल्स डाउनलोड करता हूँ, उनकी साइज़ बहुत बड़ी होती है और उनको डाउनलोड करने में बहुत टाइम लगता है। इस ट्रिक की सहायता से कंप्यूटर के बंद होने के टाइम फिक्स कर देता हूँ जितना टाइम फाइल को डाउनलोड होने में लगता है। जैसे एक फाइल 3 घंटे में डाउनलोड हो जाएगी तो इस ऑटो सेट से उसमे टाइम फिक्स कर देता हूँ जैसे ही 3 घंटे होंगे कंप्यूटर अपने आप बंद हो जायेगा फिर चाहे में सो गया हूँ या फिर कही बाहर। काम पूरा होने के बाद कंप्यूटर अपने आप बंद हो जायेगा।
इसका इस्तेमाल करना बहुत ही आसन है इसके लिए किसी प्रकार का कोई भी सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने की जरुरत नहीं है  इसके लिए सबसे पहले नोटपैड ओपन करें और उसमे ये कोड पेस्ट कर दें। 

shutdown -s -t 

इस कोड को लिखने के बाद -s -t के बाद उतने सेकेंड लिखने है जितने सेकेंड बाद आपको अपना कंप्यूटर बंद करना है
जैसे अगर आपको घंटे बाद कंप्यूटर बंद करना है तो आपको इसमें shutdown -s -t 3600 लिखना होगा इतना लिखने के बाद आप इसे कोई भी नाम देकर फिर नाम के बाद में .bat लगाकर फाइल को सेव कर दें जैसे मुझे इस फाइल को shutdown के नाम से सेव करनी है तो मुझे इसेshutdown.bat लिखकर सेव करना होगा। फाइल सेव करने के बाद उस फाइल तो डबल क्लिक करके खोलेंगे तो एक विंडो खुलेगी जिसमे टाइमिंग चलती रहेगी। जैसे ही टाइम पूरा होगा कंप्यूटर अपने आप बंद हो जायेगा 

Share This
Previous Post
Next Post

Rohit Kumar is My Technical Page (YouTubeChannel) Head and Photographer. He is always motivated and passionate for his work and always try to give his best. He always try to learn new things.

0 टिप्पणियाँ:

1. हम आपसे टिप्पणी में सभ्य शब्दों के प्रयोग की अपेक्षा करते हैं।
2. हम आपसे लेख के बारे में वास्तविक राय की अपेक्षा करते हैं।
3. यदि आप विषय के अतिरिक्त कोई अन्य जानकारी चाहते हैं तो अपने प्रश्न ईमेल द्वारा पूछे - rohitksports@gmail.com