Friday, 1 January 2016

5 एप्लिकेशन जो स्टूडेंट के लिए हैं जरूरी

5 एप्लिकेशन जो स्टूडेंट के लिए हैं जरूरी

By ROHIT KUMAR

बैंकिंग और बिल पेमेंट ही नहीं बल्कि एजुकेशन के क्षेत्र में भी तकनीक का उपयोग काफी बढ़ रहा है। स्कूल हो या कॉलेज मोबाइल शिक्षा को प्रमोट किया जा रहा है। आप विज्ञान के सूत्र ढूंढ़े या मैथ का ट्रिक आज सब कुछ मोबाइल पर उपलब्ध है। इतना ही नहीं हर किसी की जरूरत के अनुसार एप्लिकेशन भी उपलब्ध हो चुके हैं। परंतु कुछ एप्लिकेशन हैं जो सभी छात्रों के लिए बेहद उपयोगी कहे जा सकते हैं। आगे हमने 5 ऐसे ही एंडरॉयड एप्लिकेशन का जिक्र किया है जो स्टूडेंट्स के लिए बेहद ही फायदेमंद हैं।

1. एवरनोट
कॉलेज और स्कूल में सबसे ज्यादा काम नोट बनाने का होता है। भारी—भरकम नोटबुक से बैक भरे होते हैं। ऐसे में आप अपने डेली नोट बनाने के लिए एवरनोट का सहारा ले सकते हैं। इसमें डेली नोट को आप मॉडर्न तरीके से बना सकते हैं। नोट के साथ ही आप आॅडियो, वीडियो और पिक्चर का भी उपयोग कर सकते हैं। एवरनोट में आप ग्रुप प्रोजेक्ट बना सकते हैं और सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि कॉलेज में लिए गए लेक्चर को रिकॉर्ड कर इसमें इंटीग्रेट कर सकते हैं। एवरनोट का उपयोग मोबाइल और डेस्कटाॅप से भी किया जा सकता है।

2. वन ड्राइव और माइक्रोसाॅफ्ट आॅफिस
आपके हाथो में भले ही फोन एंडरॉयड का हो लेकिन माइक्रोसॉफ्ट का यह एप्लिकेशन आपके लिए बेहद फायदेमंद है। पर्सनल उपयोग के लिए यह एप्लिकेशन एंडराॅयड उपभोक्ताओं के लिए मुफ्त है। इसकी सबसे अच्छी बात यह कही जा सकती है कि एप्लिकेशन में आप बिल्कुल डेस्कटाॅप की तरह अहसास पा सकते हैं। इसमें आप पावर प्वाइंट, एक्सेल और एमएस वर्ड फाइल को आसानी से बना, शेयर और एडिट कर सकते हैं।

3. गूगल डॉक्स
एंडरॉयड फोन में आप गूगल डॉक्स का भी उपयोग कर सकते हैं। हाल में कंपनी ने इसे कई खास फीचर से लैस किया है। गूगल में रिसर्च फीचर्स के माध्यम से आप डॉक फाइल से ही गूगल सर्च और गूगल इमेज से फोटोग्राफ का उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही गूगल डाॅक में अब वायस टाइपिंग सेवा भी है जहां आप सीधा बोलकर ही अपने कंप्यूटर या मोबाइल में टाइप कर सकते हैं। गूगल डाॅक और शीट में आप डाटा को अलग-अलग अंदाज और रंगों में देख सकते हैं।

4. स्मार्ट वॉयस रिकॉर्डर
यह बेहद ही छोटा एप्लिकेशन है लेकिन बहुत उपयोगी है। इसमें आप अपने कॉलेज के लेक्चर को ​रिकॉर्ड कर बाद में सुन सकते हैं। लेक्चर के दौरान तेजी से नोट बनाना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में फोन में रिकॉर्ड कर आराम से नोट बना सकते हैं। एप्लिकेशन में सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि रिकॉर्ड वॉयस को आप पीसी में भी ट्रांस्फर कर सकते हैं और ब्लूटूथ से शेयर भी कर सकते हैं। इसमें बैकग्राउंड रिकॉर्ड के साथ कार्ड में रिकॉर्डिंग की सेवा भी दी गई है।

5. कैम स्कैनर
कॉलेज के काम से या किसी दोस्त को जब कोई डॉक्यूमेंट स्कैन कर भेजना होता है तो हम इधर—उधर का चक्कर लगाने लगते हैं। इससे अच्छा है कि मोबाइल में कैम स्कैनर डाउनलोड कर लें। कैम स्कैनर बिल्कुल स्कैनर का अहसास कराने में सक्षम है। एप्लिकेशन उपयोग में बेहद ही सरल है और फाइल को जेपीईजी व पीडीएफ सहित दो फॉर्मेट में सेव करता है। दोनों में से किसी को भी शेयर कर सकते हैं। इसमें आप कलर या ग्रे स्केल में डॉक्यूमेंट को स्कैन कर सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर यह एप्लिकेशन मुफ्त में उपलब्ध है।

Share This
Previous Post
Next Post

Rohit Kumar is My Technical Page (YouTubeChannel) Head and Photographer. He is always motivated and passionate for his work and always try to give his best. He always try to learn new things.

0 टिप्पणियाँ:

1. हम आपसे टिप्पणी में सभ्य शब्दों के प्रयोग की अपेक्षा करते हैं।
2. हम आपसे लेख के बारे में वास्तविक राय की अपेक्षा करते हैं।
3. यदि आप विषय के अतिरिक्त कोई अन्य जानकारी चाहते हैं तो अपने प्रश्न ईमेल द्वारा पूछे - rohitksports@gmail.com