Saturday, 2 January 2016

मदर बोर्ड के ड्राइवर फ्री में डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका

मदर बोर्ड के ड्राइवर फ्री में डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका


कभी कभी कंप्यूटर में खराबी आने के कारण हमे विंडोज को फॉर्मेट करना होता है फॉर्मेट करने के बाद विंडोज में सब सोफ्टवेयर दुबारा से डालने होते है। लेकिन जो सबसे मेन सोफ्टवेयर होता है वो है, आपके कंप्यूटर के ड्राइवर यानि साउंड ड्राइवर, विडियो ड्राइवर आदि वेसे तो अधिकतर सबके पास ही मदरबोर्ड के ड्राइवर की सीडी होती है। लेकिन अगर आपके पास ड्राइवर की सीडी नहीं है, तो निचे दिए गये तरीके को अपनाए और चुटकियो में अपने मदर बोर्ड के ड्राइवर डाउनलोड करे वो भी फ्री में।

जब आपके सिस्टम में ड्राइवर नहीं होता तो अधिकतर सिस्टम में उस ड्राइवर पर पीले रंग का आईकन बना होता है। अगर आप अपने मदर बोर्ड के ड्राइवर डाउनलोड करना चाहते हो तो सबसे पहले आप माई कंप्यूटर पर राईट क्लीक करके प्रोपर्टी पर जाए फिर Hardware+Device Manager पर क्लीक करे। अब आपको कोई सा भी ड्राइवर चाहिए उस पर राईट क्लीक करके प्रोपर्टी पर क्लीक करे।

इसके बाद जो विंडो खुलेगी उसमे ऊपर की साईट आपको चार ओपशंस दिखाई देंगे। वह आपको Details पर क्लीक करके Device instance id पर क्लीक करना है Device instance id पर क्लीक करने के बाद आपको निचे बॉक्स में एक आईडी दिखाई देगी जेसा आप निचे चित्र में देख रहे हो।

अब माउस से उस आई डी पर क्लीक करे और किबोर्ड से कंट्रोल C दबा कर उस आई डी को कॉपी करे फिर इस साईट पर आकर उस आई डी को सर्च बॉक्स में पेस्ट कर दे

आई डी सर्च करते ही आपके सामने डाउनलोड का लिंक आ जायेगा जिसे आप क्लीक करके फ्री में डाउनलोड कर सकते हो और उसे अपनी हार्ड डिस्क या सीडी में भी सेव रख सकते है ताकि आगे जरुरत पड़ने पर वो आपके काम आ सके 

Share This
Previous Post
Next Post

Rohit Kumar is My Technical Page (YouTubeChannel) Head and Photographer. He is always motivated and passionate for his work and always try to give his best. He always try to learn new things.

0 टिप्पणियाँ:

1. हम आपसे टिप्पणी में सभ्य शब्दों के प्रयोग की अपेक्षा करते हैं।
2. हम आपसे लेख के बारे में वास्तविक राय की अपेक्षा करते हैं।
3. यदि आप विषय के अतिरिक्त कोई अन्य जानकारी चाहते हैं तो अपने प्रश्न ईमेल द्वारा पूछे - rohitksports@gmail.com