Sunday, 3 January 2016

वर्चुवल किबोर्ड

वर्चुवल किबोर्ड

आपकी विंडो मैं बहुत से ऐसे टूल होते है जिनकी जानकारी हर किसी को नहीं होती ये ऐसे टूल होते है जो आपकी मुसीबत के टाइम हेल्प करते है आज मैं एक ऐसे ही टूल के बारे में बता रहा हु जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते होंगे 

कभी आप बहुत जरुरी काम कर रहे हो और अचानक से ही आपके किबोर्ड से कुछ बटन काम करना बंद कर दे तो आप क्या करोगे एकदम से नया किबोर्ड तो आ नहीं सकता नया किबोर्ड लाने के लिए भी आपको मार्केट तो जाना ही होगा लेकिन आज मैं आपको आज ऐसा तरीका बता रहा हु जिसे करने के बाद आप बिना किबोर्ड लाये अपना काम निपटा सकते है आपकी स्क्रीन पर एक वर्जुवल किबोर्ड आ जायेगा जिससे आप आसानी से अपना काम निपटा सकते है 

वर्जुवल किबोर्ड लाने के लिए आपको srart बटन पर क्लीक करना है फिर Run पर क्लीक करना है और इसमें आपको OSK लिखना है जैसा आप निचे चित्र में देख रहे है 

OSK लिखने के बाद ओके बटन पर क्लीक कर दे अब आपके सामने एक वर्चुवल किबोर्ड खुल जायेगा जिस पर आप माउस से क्लीक करके अपने रुके हुवे काम को निपटा सकते है 

ये कुछ विंडो के सेसे टूल है जिनका इस्तेमाल बस मुसीबत के टाइम ही होता है और ऐसी मुसीबते बहुत कम आती है लेकिन जब आती है तो पुरे दिमाग को अशांत कर देती है 

आप भी इन छोटी छोटी ट्रिक को अपने दिमाग में सम्भाल कर रखे क्या पता कब आपको भी ऐसे ट्रिक की जरूरत पढ़ जाये 

किसी भी सोफ्टवेयर को हटाने का बेहतरीन तरीका

किसी भी सोफ्टवेयर को हटाने का बेहतरीन तरीका

अगर मैं आपसे पुछु कि अगर आपको अपने कंप्यूटर से कोई सोफ्टवेयर Uninstall करना हो तो आप किस जगह जाकर अपने सोफ्टवेयर हटाते है तो आप में से अधिकतर लोग ये ही बोलोगे कि कंट्रोल पैनल में जाकर हटाते है लेकिन आज मैं आपको वो सोफ्टवेयर दे रहा हु जिसे डालने के बाद आपको कंट्रोल पैनल में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी बस आप किसी भी प्रोग्राम के ऊपर राईट क्लीक करके उसे हटा सकते है जेसा आप निचे चित्र में देख रहे हो 


Uninstall पर क्लीक करने के बाद एक और विंडो खुलेगी जिसमे आपसे प्रोग्राम हटाने के बारे में पूछा जाएगा आप उसे यस कर दे जेसा निचे चित्र में दिखाया गया है 


ऐसा करते ही आपका कोई भी सोफ्टवेयर बस राईट क्लीक करते ही Uninstall हो जाएगा और आपको कंट्रोल पैनल में जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी अगर आप भी इस सोफ्टवेयर को डाउनलोड करना चाहते है तो यहाँ क्लीक करके वो सोफ्टवेयर डाउनलोड करे ये मात्र एक एमबी का टूल है जो आपके किसी भी सोफ्टवेयर को राईट क्लीक करते ही हटा देगा

आपके लैपटॉप के लिए बहुत ही काम की जानकारी

आपके लैपटॉप के लिए बहुत ही काम की जानकारी


दोस्तों आज मुझे आपके लैपटॉप के लिए बहुत ही काम की जानकारी मिली अगर आपके पास भी लैपटॉप है तो ये आपके भी बहुत काम आयेगी
लैपटॉप का इस्तेमाल करने वाले ज्यादातर लोग उसकी बैटरी लाइफ को लेकर परेशान रहते हैं। लैपटॉप की बैटरी एक बार पूरी तरह चार्ज होने के बाद दो-तीन घंटे तक ही चल पाती है। सफर के दौरान या किसी जरूरी प्रेजेंटेशन के समय अचानक लैपटॉप की बैटरी खत्म हो जाना बड़ी समस्या पैदा कर सकता है, खासकर तब जब आपके आसपास कोई पावर प्लग न हो। कुछ तरीके आजमाकर आप अपने लैपटॉप की बैटरी को ज्यादा समय तक इस्तेमाल करने के अलावा बैटरी को जल्दी खराब होने से भी बचा सकते हैं।

पावर मैनेजमेंट 
पावर मैनेजमेंट को एडजस्ट करके बिजली की खपत को कम-ज्यादा किया जा सकता है। लैपटॉप की स्क्रीन की चमक जितनी ज्यादा होगी, उतनी ही बिजली ज्यादा खर्च होगी। control panel में जाकर power ऑप्शंस के जरिए बैटरी के इस्तेमाल को कम-से-कम पर सेट कर दें। इससे आपकी स्क्रीन की चमक कुछ कम हो जाएगी, प्रोसेसर की स्पीड घटेगी और लैपटॉप इस्तेमाल न होने पर जल्दी-जल्दी स्लीप मोड़ में चला जाएगा। इससे आपके काम पर भी कोई असर नहीं पडे़गा।

हाइबरनेट 
काम न करते समय कंप्यूटर को Stand by मोड़ में रखने पर बिजली कम खर्च होती है। लेकिन अगर आपके लैपटॉप में हाइबरनेशन की सुविधा है, तो वह और भी ज्यादा बिजली बचाएगा। इसके लिए control panel में power ऑप्शन्स पर क्लिक करने के बाद खुले डायलॉग बॉक्स में hibernate टैब ढूंढें। अगर यह मौजूद है, तो उसे खोलकर enable hibernate बॉक्स पर टिक करें। अगर हाइबरनेट टैब न दिखे तो आपके लैपटॉप में यह व्यवस्था नहीं है।

पावर लीक 
अगर लैपटॉप के साथ फ्लैश ड्राइव, एक्सटर्नल हार्ड डिस्क और स्पीकर, वाई-फाई कार्ड आदि जुड़े हुए हैं, तो उन्हें हटा लें क्योंकि उन सबको जरूरत की बिजली लैपटॉप की बैटरी से ही मिलती है।

सीडी-डीवीडी 
लैपटॉप को बैटरी से चलाते समय सीडी और डीवीडी ड्राइव का इस्तेमाल कम-से-कम करें क्योंकि इस प्रोसेस में काफी बिजली खर्च होती है।

बैटरी चार्जिंग 
बैटरी को चार्ज करने के बाद लंबे समय तक बिना इस्तेमाल करे न छोड़ें। अगर बैटरी चार्ज की हुई है, तो लैपटॉप को कम-से-कम दो हफ्ते में एक बार जरूर इस्तेमाल करें। अगर लैपटॉप में लीथियन आयन बैटरी है तो उसे पूरी तरह डिस्चार्ज न करें। अगर आपकी बैटरी नॉन लीथियन आयन है तो उसे हर दो-तीन हफ्ते में पूरी तरह से डिस्चार्ज करने के बाद ही दोबारा चार्ज करें। लैपटॉप को लंबे समय तक इस्तेमाल न करने की हालत में नान लीथियन आयन बैटरी को पूरी तरह डिस्चार्ज करके रखें। आपकी बैटरी किस कैटिगरी की है, यह पता करने के लिए लैपटॉप का मैनुअल देखें।

रखें कूल-कूल
लैपटॉप को तेज धूप में या गर्मी वाली दूसरी जगह में न रखें। काम करते समय भी ध्यान रखें कि आपके आसपास का तापमान बहुत ज्यादा न हो क्योंकि वह जितना कम होगा, लैपटॉप उतना ही अच्छा काम करेगा। उसके अंदर हवा जाने के रास्ते बंद न हों, की-बोर्ड में रुकावट न हो इसका ध्यान रखें और समय-समय पर उन्हें साफ करते रहें।

अनचाहे एड से छुटकारा पाए इस खास सोफ्टवेयर से

अनचाहे एड से छुटकारा पाए इस खास सोफ्टवेयर से

आप में से बहुत से लोग नेट के इस्तेमाल के समय आने वाले एड से परेशान रहते होंगे ये एड ऐसे होते है जो अचानक ही आपकी स्क्रीन पर आ जाते है इन एड की वजह से आपके नेट की स्पीड भी स्लो हो जाती है आज मैं आपके लिय एक ऐसा ही सोफ्टवेयर लेकर आया हु जो आपके इन अनचाहे एड को रोकने में आपकी मदद करेगा और एड की वजह से आपके नेट की स्पीड को स्लो होने से भी रोकेगा मैं काफी टाइम से इस सोफ्टवेयर का इस्तेमाल कर रहा हु अगर आप भी इस सोफ्टवेयर का इस्तेमाल करना चाहते हो तो आपको यहाँ क्लीक करके इस सोफ्टवेयर को डाउनलोड करना होगा इसका साइज बहुत ही कम है इसे डाउनलोड करने के बाद इसे अपने सिस्टम में डाले और बिना अनचाहे एड के इन्टरनेट का मजा ले
 इस सॉफ्टवेयर का लेटेस्ट वरजन आप यहाँ से भी डाउनलोड कर सकते है