अपने पुराने एंडरॉयड फोन को बेचने से पहले इन 7 बातों का रखें ख्याल
By ROHIT KUMAR
आपको भले ही अपने फोन से बहुत प्यार हो लेकिन कुछ समय बाद तकनीक बदलते ही नए फोन की तलाश में लग जाते हैं। वहीं नया फोन आते ही आप पुराने फोन को छोड़ देते हैं या उसे बेच देते हैं। परंतु पुराने फोन को छोड़ने या उसे सेल करने से पहले जरूरी है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें। यह आपके और आपके फोन की सुरक्षा के लिए बेहद ही जरूरी है। आगे हमने ऐसे ही 7 उपाए सुझाए हैं।
1. सिम कार्ड को निकालें
जब आपके पास नया फोन आता है और पुराने फोन को हटा रहे हैं तो सबसे पहले अपने कॉन्टैक्ट का ध्यान रखें। आपके सिम कार्ड में ढेर सारे कॉन्टैक्ट और मैसेज होते हैं। ऐसे में सबसे पहले फोन से सिम कार्ड को निकालें। पुराने फोन में अपना कोई भी कॉन्टैक्ट न छोड़ें।
2. एसडी कार्ड निकालें या अनमाउंट कर दें
सिम की तरह आपके माइक्रोएसडी कार्ड में भी ढेर सारा डाटा होता है। पुराने फोन को हटाने या बेचने से पहले माइक्रोएसडी कार्ड को निकाल लें या फिर उसे सेटिंग में जाकर अनमाउंट कर दें। फोन की सेटिंग में स्टोरेज के विकल्प में आपको अनमाउंट माइक्रोएसडी कार्ड का विकल्प मिलेगा।
3. चेक करें डाटा बैकअप
पुराने फोन से आपने सिम और माइक्रोएसडी कार्ड निकाल कर ढेर सारे डाटा को बचा लिया लेकिन उसके बाद भी फोन में डाटा रह जाता है। इसलिए सबसे पहले आप एक बार चेक कर लें कि सभी डाटा का बैकअप आपने ले लिया है। कॉन्टैक्ट, फोटो, जीमेल, म्यूजिक और सोशल नेटवर्किंग इत्यादि।
4. फैक्ट्री रीसेट
एक बार जब आप निश्चित हो जाते हैं कि डाटा बैकअप ले लिया गया है तो उसके बाद अपने फोन में उपलब्ध सभी डाटा को इरेज कर दें। अर्थात डाटा नष्ट कर दें। क्योंकि आपके फोन में उपलब्ध डाटा किसी दूसरे के हाथ लग गया तो वह उसका गलत तरीके से उपयोग कर सकता है। फोन में डाटा नष्ट फैक्टी रीसेट से कर सकते हैं। फोन में फैक्ट्री रीसेट का विकल्प आपको सेटिंग में बैकअप एंड रीसेट में मिलेगा। फैक्ट्री रीसेट के साथ ही फोन में उपलब्ध कॉन्टैक्ट, अकाउंट, गाने और फोटो सहित सभी निजी जानकारियां खत्म हो जाएंगी।
5. हार्ड बूट
फैक्ट्री रीसेट से वैसे तो सारा डाटा नष्ट हो जाएगा लेकिन यदि आप अपने पुराने फोन को बेचना चाहते हैं तो उसे हार्ड बूट कर दें। इससे आपके फोन का परफॉर्मेंस ज्यादा बेहतर हो जाएगा और आप उसकी अच्छी कीमत वसूल सकते हैं। हार्डबूट से फोन में उपलब्ध सभी डाटा, कैश मैमोरी और हिडेन फाइल पूरी तरह से क्लिन हो जाएगा। अपने एंडरॉयड फोन को हार्ड बूट करने के लिए सबसे पहले फोन को आॅफ करें और पावर और वॉल्यूम डाउन बटन को एक साथ प्रेस करें फोन हार्डबूट सेटअप में चला जाएगा। वहां से आप वाइप डाटा का चुनाव कर सकते हैं। ध्यान रहे कि यहां टच स्क्रीन कार्य नहीें करता ऐसे में आपको अप-डाउन के लिए वॉल्यूम डाउन बटन का सहारा लेना होगा जबकि आके के लिए पावर बटन कार्य करता है।
6. फिर से करें रिबॉक्सिंग
पुराना फोन यदि सही स्थिति में है और उसमें कोई टूट फूट नहीं है तो आप बेहतर डील पा सकते हैं बसर्ते की उसका बॉक्स आपके पास उपलब्ध हो। अपने पुराने फोन को अच्छी तरह से साफ सुथरा कर उसे पुन: बॉक्स में रख दें। यदि सेल्स पैक के साथ दिया गया सामान पूरी तरह से है तो आपकी अच्छी कीमत मिल जाएगी। सभी समान और फोन की अच्छी कंडिशन से लोग अंदाजा लगाते हैं कि सही तरह से फोन का उपयोग किया गया है और इसके लिए थोड़ा ज्यादा चुकाने से भी नहीं चूकते।
7. कहां बेचें
ज्यादातर लोग अपने पुराने फोन को घर में ही किसी सदस्य को दे देते हैं। यदि आप भी ऐसे में ही से एक हैं जो बहुत बेहतर है। अन्यथा यदि अपने पुराने फोन को बेचना चाहते हैं तो आज कई आॅनलाइन विकल्प हैं। ओएलएक्स और क्विकर डॉट कॉम ऐसे ही वेबसाइट हैं। आप मुफ्त में इन वेबसाइट पर अपने फोन का विज्ञापन लगा सकते हैं। वहीं इनका शुल्क वाला भी एक पैकेज होता है जहां थोड़े पैसे खर्च करने पर आपको बेहतर डील मिलती है और ये वेबसाइट फोन को बेचने के लिए प्रमोट करते हैं। दोनों विकल्प बेहद बेहतर हैं
0 टिप्पणियाँ:
1. हम आपसे टिप्पणी में सभ्य शब्दों के प्रयोग की अपेक्षा करते हैं।
2. हम आपसे लेख के बारे में वास्तविक राय की अपेक्षा करते हैं।
3. यदि आप विषय के अतिरिक्त कोई अन्य जानकारी चाहते हैं तो अपने प्रश्न ईमेल द्वारा पूछे - rohitksports@gmail.com