15,000 रुपए के बजट में 10 शानदार एंडरॉयड फोन जिनमें है फुल एचडी स्क्रीन
By ROHIT KUMAR
आपने फोन में एचडी और फुल एचडी स्क्रीन के बारे में काफी बातें सुनी होंगी। पंरतु इसके क्या फायदे हैं यह कभी सोचा है? बता दूं कि फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन जितना ज्यादा होगा डिसप्ले उतना बेहतर होगा। वहीं हाईडेफिनेशन स्क्रीन वाले फोन ही हाई रेजल्यूशन गेम, ग्राफिक्स और वीडियो को प्ले करने में भी सक्षम होंगे। यही वजह है कि आज फुल एचडी डिसप्ले वाले फोन की मांग बढ़ रही है।
फोन में फुल एचडी डिसप्ले का आशय है कम से कम 1920×1080 पिक्सल रेजल्यूशन। इस पिक्सल रेजल्यूशन के फोन पहले सिर्फ महंगे बजट में उपलब्ध थे लेकिन आज यह आपके बजट में हैं। आगे हमने 15,000 रुपए के बजट में ऐसे ही 10 एंडरॉयड फोन का जिक्र किया है जिनमें 1080 पिक्सल रेजल्यूशन की स्क्रीन दी गई है।
1. माइक्रोमैक्स कैनवस 5
इस बजट में फुल एचडी स्क्रीन के साथ आप माइक्रोमैक्स कैनवस 5 भी देख सके हैं। भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 11,999 रुपए है। माइक्रोमैक्स कैनवस 5 में 5.2-इंच का फुल एचडी डिसप्ले है। जिसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है। यह फोन 1.3गीगाहट्र्ज मीडियाटेक एमटीके6753 64बिट्स आॅक्टाकोर प्रोसेसर पर कार्य करता है। इसके साथ ही 3जीबी रैम और 16जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए कैनवस 5 में 13-मेगापिक्सल रीयर कैमरा और 5-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा उपलब्ध है।
2. असूस जेनफोन 2 (2जीबी रैम)
फुल एचडी स्क्रीन के साथ असूस का जेनफोन 2 (2जीबी रैम) माॅडल को भी देखा जा सकता है। फोन में 5.5-इंच की आईपीएस डिसप्ले है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है। फोन की स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है जो इसे छोटे-मोटे खरोंच से बचाता है। एंडराॅयड आॅपरेटिंग सिस्टम 5.0 लाॅलीपाॅप आधारित इस फोन को इंटेल एटाॅम चिपसेट पर पेश किया गया है। इसमें 1.8गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर उपलब्ध है। भारतीय बाजार में असूस जेनफोन 2 (2जीबी रैम) रैम 13,999 रुपए में उपलब्ध है।
3. जोलो ब्लैक
पिछले माह जोलो ने खास आॅनलाइन के लिए जोलो ब्लैक फोन को लॉन्च किया था। यह फोन भी बेहद शानदार है। भारतीय बाजार में जोलो ब्लैक की कीमत 12,999 रुपए है। जोलो ब्लैक में 5.5-इंच की स्क्रीन 1920×1080 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ है। स्नैपड्रैगन 615 सेकेंड जेनरेशन चिपसेट पर पेश किए गए इस फोन में 64बिट्स आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। वहीं फोटोग्राफी के लिए फोन के पिछले भाग में दोहरा कैमरा दिया गया है। इसमें एक कैमरा 13-मेगापिक्सल का है जबकि दूसरा कैमरा 2-मेगापिक्सल का दिया गया है। फोन का फ्रंट कैमरा 5-मेगापिक्सल का है। जोलो ब्लैक की इंटरनल मैमोरी 16जीबी है और इसमें 2जीबी की रैम मैमोरी दी गई है।
4. इनफोकस एम810
यूएस की कंपनी इनफोकस ने भी कम रेंज में फुल एचडी स्क्रीन के साथ फोन पेश किया है। एम810 माॅडल नाम से पेश किए गए इस फोन में में 5.5-इंच की स्क्रीन दी गई है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है। फोन को क्वालकाॅम स्नैपड्रैगन 801 चिपसेट पर पेश किया गया है जो बेहद ही शानदार कहा जा सकता है। एम810 में में 2.5गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही, 16जीबी की इंटरनल मैमोरी और 2जीबी की रैम है। इनफोकस एम810 में 13-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा उपलब्ध है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाईफाई, 3जी और 4जी सपोर्ट है। इनफोकस एम810 की कीमत 14,999 रुपए है।
5. आॅनर 6
आॅनर 6 में 1920×1080 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 5—इंच का डिसप्ले दिया गया है जो कि गोरिल्ला ग्लास 3 से कोटेड है। एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 4.4 किटकैट पर आधारित यह फोन 1.7गीगाहट्र्ज प्रोसेसर पर कार्य करता है। फोन में 13—मेगापिक्सल रीयर और 5—मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। फोन में 3जीबी रैम दी गई है। यह फोन 16जीबी और 32जीबी संस्करण में उपलब्ध है। इसके अलावा माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 32जीबी तक मैमोरी एक्सपेंड की जा सकता है। कनेक्टिविटी आॅप्शन के तौर पर ब्लूटूथ, वाईफाई और जीपीएस दिए गए हैं। फोन में पावर बैकअप के लिए 3100 एमएएच की बैटरी दी गई है। भारतीय बाजार में आॅनर 6 14,999 रुपए में उपलब्ध है।
6.शाओमी मी4
शाओमी मी4 भी फुलएचडी स्क्रीन के साथ बेहद दमदार फोन है। 5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है और यह क्वालकाॅम स्नैपड्रैगन 801 चिपसेट पर उपलब्ध है। इसके साथ ही इसमें 2.5गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर है। फोन की इंटरनल मैमोरी 16जीबी है और इसमें 3जीबी की रैम है। पावर बैकअप के लिए 3,080 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इमसें 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है जबकि सेकेंडरी कैमरा 8—मेगापिक्सल का दिया गया है। भारतीय बाजार में इस फोन को 19,999 रुपए में लॉन्च किया गया था लेकिन आज यह 14,999 रुपए में उपलब्ध है।
7. लेनोवो के3 नोट
कम रेंज में फुल एचडी स्क्रीन के साथ यह फोन हाल में बेहद लोकप्रिय हुआ है। लेनोवो के3 नोट में 5.5-इंच की स्क्रीन 1920×1080 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ उपलब्ध है। फोन को मीडियाटेक चिपसेट एमटी6572 पर पेश किया गया है और इसमें 1.5गीगाहट्र्ज का 64बिट्स आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ 2जीबी रैम और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमराहै। एंडराॅयड आॅपरेटिंग सिस्टम 5.0 लाॅलीपाॅप आधारित इस फोन में 3जी, वाईफाई और 4जी एलटीई सपोर्ट है। लेनोवो के3 नोट की कीमत 9,999 रुपए है।
8. यू यूरेका प्लस
कम रेंज में फुल एचडी स्क्रीन के साथ यू यूरेका प्लस भी अच्छा विकल्प है। भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 8,999 रुपए है। फोन में 5.5-इंच की फुल एचडी डिसप्ले है। इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है। क्वालकाॅम स्नैपड्रैगन 615 चिपसेट पर उपलब्ध इस फोन में 64बिट्स का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। फोन को सायनोजन आॅपरेटिंग सिस्टम 12 पर पेश किया गया है जो एंडराॅयड आॅपरेटिंग सिस्टम लाॅलीपाॅप पर आधारित है। यू यूरेका प्लस की इंटरनल मैमोरी 16जीबी है और 2जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है।
9. शाओमी मी 4आई
यह वहीं फोन है जिसने सबसे पहले कम रेंज में फुल एचडी स्क्रीन की शुरुआत की थी। शाओमी मी 4आई में 5-इंच की स्क्रीन है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है। फोन को क्वालकाॅम स्नैपड्रैगन 615 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 1.7गीगाहट्र्ज का 64बिट्स आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसकी इंटरनल मैमोरी 16जीबी है और 2जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा है जबकि सेकेंडरी कैमरा 5-मेगापिक्सल का दिया गया है। इस फोन की कीमत 12,999 रुपए है।
10. मैजु एम1 नोट
मैजु एम1 नोट में 1920×1080 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 5.5—इंच का डिसप्ले है। स्क्रीन को सुरक्षा के लिए गोरिल्ला ग्लास 3 से कोटेड किया गया है। फोटोग्राफी के लिए 13—मेगापिक्सल रीयर और 5-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। यह फोन 1.7गीगाहट्र्ज आॅक्टाकोर प्रोसेसर पर कार्य करता है। मैजु एम1 नोट में मैमोरी के लिए 2जीबी रैम है। यह फोन 16 और 32जीबी वर्जन में उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को इंटरनल स्टोरेज पर ही निर्भर रहना होगा क्योंकि फोन में कार्ड सुविधा नदारद है। मैजु एम1 नोट की कीमत 9,999 रुपए है।
0 टिप्पणियाँ:
1. हम आपसे टिप्पणी में सभ्य शब्दों के प्रयोग की अपेक्षा करते हैं।
2. हम आपसे लेख के बारे में वास्तविक राय की अपेक्षा करते हैं।
3. यदि आप विषय के अतिरिक्त कोई अन्य जानकारी चाहते हैं तो अपने प्रश्न ईमेल द्वारा पूछे - rohitksports@gmail.com