Friday, 1 January 2016

जानें एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो के 5 अनजान फीचर्स के बारे में

जानें एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो के 5 अनजान फीचर्स के बारे में

By ROHIT KUMAR

एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो को लॉन्च हुए कुछ समय हो गया है। शुरुआत में इसे एलजी नेक्सस 5एक्स और हुआवई नेक्सस 6पी में पेश किया गया था लेकिन अब अन्य डिवाइस के लिए भी रोलआउट शुरू हो चुका है।

नए आॅपरेटिंग सिस्टम के साथ गूगल ने एंडरॉयड को और बेहतर बनाने की कोशिश की है। वहीं इसमें कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। आगे हमने एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो के ऐसे ही 5 खास फीचर्स की जानकारी और उनके उपयोग को समझाया है।

1. लॉक स्क्रीन नोटिफिकेशन
गूगन ने नए एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम के साथ लगभग हर फीचर में बदलाव किया है। सबसे पहले बात करते हैं लॉक स्क्रीन की।

पुराने एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम में भी लॉक स्क्रीन से कुछ फीचर्स को एक्सेस कर सकते हैं लेकिन नए एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो में लॉक स्क्रीन से ही क्विक सेटिंग को एक्सेस किया जा सकता है। इसमें ब्राइटनेस से लेकर वाईफाई और ब्लूटूथ तक शामिल हैं।

वहीं पुराने आॅपरेटिंग की अपेक्षा इस बार होम स्क्रीन पर दिया जाने वाला क्लॉक भी बड़ा है जो पहले की अपेक्षा काफी स्पष्ट दिखाई देता है। एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो में लॉक स्क्रीन पर डायलर विजेट्स के बजाए ओके गूगल बटन दिया गया है। इसके माध्यम से आप लॉक स्क्रीन से ही वॉयस असिस्टेंट का उपयेाग कर सकते हैं।

2. कॉपी पेस्ट हुआ आसान
एंडरॉयड फोन में आज स्क्रीन साइज काफी बड़ा हो गया है। लोग फोन से सिर्फ कॉल और छोटे मोटे मेल ही नहीं करते बल्कि अब टेक्सट एडिट और लिखने में भी इसका उपयोग करने लगे हैं। ऐसे में एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम का नया कॉपी पेस्ट फीचर उनके लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें जब आप कॉपी करने के लिए कुछ देर स्क्रीन पर क्लिक करके रखते हैं तो कॉपी पेस्ट के साथ यदि आपने फोन में ट्रांसलेशन एप्ल्किेशन को इंस्टॉल किया है तो वह भी साथ में आ जाएगा। इससे आप यहीं से सीधा ट्रांसलेशन का उपयोग कर सकते हैं। एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम का नया ट्रांसलेशन फीचर पहले की अपेक्षा काफी अडवांस है।

3. सेटिंग ​मेन्यू में मिलेगा सुरक्षा अपडेट
एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम पर हमेशा से ही आरोप लगता आया है​ कि यह बहुत ज्यादा सुरक्षित नहीं है। ऐसे में कपंनी ने नए आॅपेरटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो सिक्योरिटी से सम्बंधित जानकारी भी दी है। नए आॅपरेटिंग में जब आप सेटिंग में अबाउट फोन में जाते हैं तो वहां फोन मॉडल और सॉफ्टवेयर के अलावा सिक्योरिटी अपडेट की भी जानकारी मिलेगी। इसमें यह भी जानकारी दी जाएगी कि आपको अंतिम बार सिक्योरिटी अपडेट कब मिला था।

4. गूगल नाउ देगा एप्लिकेशन का जवाब
एंडरॉयड का वायस असिस्टेंट अब और ज्यादा अडवांस हो गया है। यह आपको एप्लिकेशन ओपेन करने और सर्च करने के अलावा आपके स्क्रीन पर चल रहे एप्लिकेशन के बारे में भी जानकारी देने में सक्षम है। य​दि आपके फोन में कोई गाना चल रहा है और तो आप होम बटन को लंबा प्रेस कर गूगल नाउ को ओपेन कर सकते हैं और उससे यह सवाल कर सकते हैं कि होम स्क्रीन पर क्या हो रहा है या जो तस्वीर है वह किसकी है? गूगल नाउ आपके सवालों का स्मार्ट तरीके से जवाब देने में सक्षम है

5. चुनें अपना क्विक सेटिंग
एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो में आप क्विक सेटिंग मेन्यू को भी कस्टमाइज कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको सिस्टम यूआई ट्यूनर को आॅन करना होगा। सिस्टम यूआई ट्यूनर को आॅन करने के लिए सेटिंग में जाएं। वहां दाहिने ओर उपर के कोने में क्विक सेटिंग मेन्यू पर कुछ देर उंगली रखे रहना है। कुछ सेकेंड बाद आपको सूचना दी जाएगी कि सिस्टम यूआई ट्यूनर आपके फोन की सेटिंग में ऐड कर दिया गया है।

अब आप सेटिंग से सिस्टम यूआई ट्यूनर में जाएं। यह सेटिंग में नीचे की ओर मिलेगा। यहां से क्विक सेटिंग का चुनाव करें। इसके साथ ही क्विक मेन्यू खुलकर सामने आ जाएगा।

आप जिस फीचर को यहां से हटाना चाहते हैं तो उस टाइल पर कुछ देर उंगली टच करके रखें। सामने रिमूव का विकल्प आ जाएगा। वहीं क्विक मेन्यू में यदि कुछ ऐड करना चाहते हैं तो नीचे की ओर + का चिन्ह होगा। उसे टच कर आप यहां टाइल्स ऐड कर सकते हैं।

Share This
Previous Post
Next Post

Rohit Kumar is My Technical Page (YouTubeChannel) Head and Photographer. He is always motivated and passionate for his work and always try to give his best. He always try to learn new things.

0 टिप्पणियाँ:

1. हम आपसे टिप्पणी में सभ्य शब्दों के प्रयोग की अपेक्षा करते हैं।
2. हम आपसे लेख के बारे में वास्तविक राय की अपेक्षा करते हैं।
3. यदि आप विषय के अतिरिक्त कोई अन्य जानकारी चाहते हैं तो अपने प्रश्न ईमेल द्वारा पूछे - rohitksports@gmail.com